यूटिलिटी

ये रही लखपति बनाने वाली सरकारी स्कीम! आप के 5000 रुपये Post Office में बन जाएंगे 8 लाख, जानें कैसे

Post Office Recurring Deposit Scheme: हर व्यक्ति अपनी बचत को ऐसी जगह निवेश करना चाहता है जहां उसे अच्छा रिटर्न मिले और साथ ही उसका पैसा सुरक्षित रहे. ऐसे में अगर आपकी चाहत भी कुछ ऐसी ही है तो आपको पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाई जा रही RD स्कीम में पैसा लगाना चाहिए. ये स्कीम लखपति बनाने वाली स्कीम में से एक है. इसमें आप हर महीने एक तय राशि का इन्वेस्टमेंट करते हुए 10 साल में 8 लाख रुपये से ज्यादा फंड जमा कर सकते हैं. ऐसे में आइए आपको इस स्कीम के बारे में विस्तार से बताते हैं.

इस स्कीम में मैच्योरिटी पीरियड 5 साल किया गया तय

पोस्ट ऑफिस में बच्चे, बूढ़े या फिर जवान हर आयु वर्ग के लोगों के लिए स्कीम संचालित की जाती हैं. इन्हीं में से एक पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम भी शामिल है. जो आपके लिए निवेश का वेस्ट ऑप्शन बनकर उभरी है. इस स्कीम में मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का तय किया गया है जिसे बढ़ाकर 10 साल भी किया जा सकता है. बीते साल 2023 में ही इसमें निवेश पर मिलने वाली ब्याज दर में इजाफा करते हुए 6.5% से 6.7% किया गया था.

महज इतने रुपये में खुलवा सकते हैं अकाउंट

अगर आप अपना अकाउंट पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में खुलवाना चाहते हैं तो आप किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर खुलवा सकते हैं. इसमें सिर्फ 100 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है जबकि अधिकतम निवेश के लिए कोई लिमिट तय नहीं की गई है. इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का है. पोस्ट ऑफिस आरडी में नाबालिग के नाम पर भी अकाउंट खोला जा सकता है. हालांकि इसमें माता-पिता को भी डॉक्यूमेंट के साथ अपना नाम देना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: आरबीआई ने UPI को लेकर किया बड़ा ऐलान, अब 5 लाख तक कर सकेंगे पेमेंट, लेकिन रखी ये शर्त

इस स्कीम में प्री-मैच्योर क्लोजर की भी है सुविधा

अगर आपने ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में अपना अकाउंट खुलवा लिया है और किसी परेशानी की चलते इसे बंद कराने की सोच रहे हैं तो फिर पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में प्री-मैच्योर क्लोजर की सुविधा भी दी जाती है. आप चाहें तो मैच्योरिटी पीरियड को पूरा होने से पहले अकाउंट बंद करवा सकते हैं. इसमें लोन सुविधा भी दी जाती है. हालांकि एक साल तक अकाउंट चालू रहने के बाद जमा राशि का 50% तक ही लोन लिया जा सकता है. इसकी ब्याज दर की बात करें तो आपको मिल रहे इंटरेस्ट रेट से 2% ज्यादा होती है.

10 साल में ऐसे बना लेंगे 8 लाख रुपये से ज्यादा

अगर आप पॉस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में हर महीने 5 हजार रुपये का निवेश करते हैं तो फिर इसके मैच्योरिटी पीरियड यानी 5 साल में कुल 3 लाख रुपये जमा करेंगे और इस पर 6.7% की दर से ब्याज के रुपये में 56,830 रुपये जुड़ेंगे. इसके बाद आपका कुल 3 लाख रुपये हो चुका होगा.

अब आप इस अकाउंट को और 5 साल के लिए आगे बढ़ाते हैं तो फिर 10 साल में आपकी रकम 6 लाख रुपये होगी. इसके साथ ही 6.7% की दर से इस जमा ब्याज की रकम 2 लाख रुपये बनेगी. इस हिसाब से देखा जाए तो फिर 10 साल की अवधि में आपका जमा कुल फंड 8 लाख रुपये से ज्यादा होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

सर्वपितृ अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, जानें मेष से मीन तक के उपाय

Sarva Pitru Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का…

13 minutes ago

महिला पहलवानों की अपील पर राऊज एवेन्यु कोर्ट में सुनवाई; बृजभूषण सिंह को बरी किए जाने को दी गई है चुनौती

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण के आरोपों से बरी किए…

13 minutes ago

Ayodhya News: पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी से मारपीट का आरोप, पेट्रोल पंप विवाद में हंगामा

अयोध्या में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी ने पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी के विवाद…

17 minutes ago

जिस मां ने पाला, उसी की बन गई कातिल, इंस्टाग्राम वाले प्यार के लिए बेटी ने उठाया खौफनाक कदम

Sonipat Mother Murder Case: हरियाणा के सोनीपत में बेटी जानवी पर अपने प्रेमी विकास के…

25 minutes ago

मान सरकार को बड़ा झटका? जज नागू ने खुद को सुनवाई से किया अलग, अब 12 को फैसला

Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…

49 minutes ago

‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा हक…’ जंतर-मंतर बैन के खिलाफ भड़की यूथ कांग्रेस, हाईकोर्ट ने लटकाया मामला

Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…

1 hour ago