पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई.
भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीता. इस खास उपलब्धि और देश का मान बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज को बधाई और शुभकामनाएं दी.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता के साक्षात उदाहरण हैं. उन्होंने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है. भारत को खुशी है कि वह एक बार फिर ओलंपिक में सफल रहे हैं. रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई. वह आने वाले अनगिनत एथलीट्स को अपने सपनों को पूरा करने और हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे.”
पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो का फाइनल बेहद रोमांचक रहा था. पाकिस्तान के अरशद नदीम ने नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि सीजन के अपने बेस्ट थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा को गुरुवार रात रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा, जबकि ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर दूर जैवलिन फेंक कर कांस्य पदक जीता.
रजत पदक जीतने के साथ नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए इतिहास रच दिया, वे ओलंपिक में लगातार दो पदक जीतने वाले दूसरे पुरुष भारतीय और कुल मिलाकर तीसरे खिलाड़ी बन गए.
उनसे पहले पहलवान सुशील कुमार ने 2008 और 2012 के खेलों में कांस्य और रजत पदक जीता था. पीवी सिंधु लगातार दो पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय हैं. उन्होंने 2016 और 2020 में रजत पदक जीते थे.
वह ओलंपिक खेलों में दो या अधिक व्यक्तिगत पदक जीतने वाले चौथे भारतीय भी हैं. इस सूची में सुशील और पीवी सिंधु के अलावा मनु भाकर (2024) भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल, पाकिस्तान के अरशद नदीम को मिला गोल्ड
नीरज का रजत पदक पेरिस में भारत का पांचवां पदक था, जिसमें एक रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं. पिछले कुछ वर्षों से भारतीय खिलाड़ी चोटों से जूझ रहे हैं और ऐसा लगता है कि इसका असर अभी भी है.
-भारत एक्सप्रेस
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…
Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…
राही सरनोबत के 36वें जन्मदिन पर जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी. कोल्हापुर से शुरू हुआ सफर…
Free Fire India डाउनलोड कैसे करें, लॉगिन करने का तरीका क्या है, Free Fire MAX…