IBPS Recruitment 2025: अगर आप भी ग्रेजुएट पास कर चुके हैं और सरकारी बैंक की नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर कैडर के तहत एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर (स्केल-I) के लिए 310 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य उम्मीदवार 1 जुलाई 2025 से 21 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
प्रारंभिक परीक्षा: 30 अगस्त 2025
मुख्य परीक्षा: 9 नवंबर 2025
एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी – SC/ST को 5 साल और OBC को 3 साल की राहत मिलेगी.
इस भर्ती के लिए आपके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 4 साल की ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए. खासकर इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन जैसे फील्ड में डिग्री होनी चाहिए. कुछ पदों के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन भी जरूरी हो सकता है तो अपनी क्वालिफिकेशन चेक कर लें.
इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने करीब ₹48,480 से ₹85,920 तक का वेतन मिलेगा. इसके अलावा बैंक के नियमानुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे, जिससे कुल इनकम और बढ़ सकती है.
SC, ST और PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹175 तय किया गया है. बाकी सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क ₹850 रखा गया है. यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से 1 जुलाई से 21 जुलाई 2025 तक जमा किया जाएगा.
यह भर्ती तीन चरणों में पूरी होगी
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर IBPS की वेबसाइट पर लॉग इन कर एडमिट कार्ड, परीक्षा की डिटेल और रिजल्ट की ताजा अपडेट लेते रहें.
ये भी पढ़ें: इतने घंटे की शानदार बैटरी बेकअप के साथ OnePlus Bullets Wireless Z3 हो गया भारत में लॉन्च, बस इतनी है कीमत
-भारत एक्सप्रेस
Madhya Pradesh Sanitation Workers Strike: सालों तक देश में सबसे स्वच्छ शहर का तमगा लिए…
Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…
Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…
Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…
CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…
Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…