फैक्ट चेक

क्या सच में 8वीं से PG तक फ्री स्मार्ट टैबलेट देगी केंद्र सरकार? जानें योजना की सच्चाई

Free Smart Tablet Scheme Truth: एक तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में भारत का डिजिटल विकास तेजी से हो रहा है. देश आए दिन नई-नई उपलब्धियों को हासिल कर रहा है. शिक्षा से लेकर रोजगार और व्यापार समेत प्रोडक्ट और सर्विस के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की बूम है. इन तमाम उपलब्धियों के बीच कई अपराधी और शरारती तत्व फर्जी जानकारी फैलाते हैं. इन दिनों एक मैसेज वायरल हो रहा है इसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार नि:शुल्क स्मार्ट टैबलेट योजना 2024-25 चला रही है. इसमें कक्षा 8वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक के छात्रों को फ्री टैबलेट दिया जाएगा. आइये जानें इसकी सच्चाई क्या है?

क्या है वायरल मैसेज?

सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है. इसमें कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए 8वीं कक्षा से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक के छात्रों को टैबलेट दे रही है. इसके लिए नि:शुल्क स्मार्ट टैबलेट योजना 2024-25 (Free Smart Tablet Scheme) चलाई जा रही है. वायरल मैसेज में इस योजना के लिए अप्लाई करने का विकल्प भी दिया जा रहा है. इसके लिए बाकायदा दो लिंक दिए गए हैं.

अब जानिए सच्चाई

जब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मैसेज हमें मिला तो हमने सरकारी योजनाओं को तलाशने की कोशिश की. इस दौरान हमने शिक्षा विभाग और केंद्र सरकार के कई आधिकारिक सोर्स पर गए. यहां हमें इस तरह की किसी भी योजना की कोई जानकारी नहीं मिली. मतलब साफ है कि अभी केंद्र की ओर से कोई भी ऐसी योजना (Free Smart Tablet Scheme Truth) नहीं चलाई जा रहा है.

सतर्कता ही सुरक्षा है

इस तरह के मैसेज के जरिए आपके साथ फ्रॉड हो सकता है. अपराधी आपको योजना का लालच देकर अपने बताई साइट पर लॉगइन करवाते हैं. इसे हूबहू सरकारी साइट की तरह डिजाइन किया गया होता है. अक्सर इन जगहों पर फर्जी फीस वसूली की जाती है. हालांकि, कई बार आपके साथ इसके जरिए कोई बड़ा अपराध भी हो सकता है. इस कारण जब भी किसी योजना के बारे में जानना हो तो संबंधित विभाग के लोगों या उनके आधिकारिक हैंडल पर जाए. इसके साथ जब कभी इनके लिए अप्लाई करना हो तो विभाग के बताए अनुसार ही करें.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में मुस्लिम की दाढ़ी पकड़कर पिटाई, वीडियो को भारत का बताकर किया जा रहा है वायरल

पहले पुष्टि करें

जब देश डिजिटल क्रांति के जरिए नए मुकाम हासिल कर रहा है तब कई लोग इस क्रांति को अपराध का जरिया भी बनाते हैं. अपराधी समाज को भटकाने के लिए डिजिटल ज्ञान का गलत उपयोग करते हैं. इसमें कई तरह की फर्जी सरकारी योजनाओं का प्रचार भी किया जाता है. ऐसे में हमारे लिए जरूरी है कि हम सजग रहें और किसी भी जानकारी की पुष्टि के लिए सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

4 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

4 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

4 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

5 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

5 hours ago