यूटिलिटी

ICAI CA Results 2025: CA Inter और Foundation का परिणाम घोषित, यहां देखें Toppers List; Direct Link से करें चेक

ICAI CA Foundation Inter Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने सीए इंटर या फाउंडेशन परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपने स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करना होगा.

सीए इंटर ग्रुप 1 परीक्षा में कुल 14.17 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए हैं. इस परीक्षा में 1,08,187 उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिनमें से केवल 15,332 सफल हुए, ग्रुप 2 परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 22.16 प्रतिशत रहा. कुल 80,368 उम्मीदवारों में से 17,813 सफल हुए. दोनों ग्रुप की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 14.05 प्रतिशत है. इस परीक्षा में 48,261 उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिनमें से केवल 6,781 पास हुए.

ICAI CA Inter, Foundation January Result 2025: Direct Link

CA Intermediate Toppers

  • दीपांशी अग्रवाल (हैदराबाद) ने 86.83% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया.
  • थोटा सोमनाथ शेषाद्रि नायडू (विजयवाड़ा) ने 86% अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया.
  • सार्थक अग्रवाल (हाथरस) ने 85.83% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया.

सीए फाउंडेशन परीक्षा परिणाम

  • सीए फाउंडेशन परीक्षा में कुल 21.52% उम्मीदवार सफल हुए
  • पुरुष उम्मीदवारों का उत्तीर्ण प्रतिशत 21.27% रहा
  • महिला उम्मीदवारों का उत्तीर्ण प्रतिशत 21.27% रहा

ICAI CA Inter, Foundation results: ऐसे करें चेक

  • ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं.
  • ‘ICAI CA Inter, Foundation results’ के लिंक पर क्लिक करें.
  • लॉगिन पेज पर पहुंचने के बाद अपनी आवश्यक जानकारी भरें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.

Passing Marks

  • उम्मीदवारों को हर विषय में कम से कम 40 अंक प्राप्त करने होंगे.
  • कुल 50% या उससे अधिक अंकों के साथ पास होना आवश्यक है.
  • 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को ‘पास विद डिस्टिंक्शन’ का दर्जा दिया जाएगा.

जनवरी में हुई थी परीक्षा

आईसीएआई ने ग्रुप I के लिए 11, 13 और 15 जनवरी को और ग्रुप II के लिए 17, 19 और 21 जनवरी, 2024 को सीए इंटर जनवरी परीक्षा का आयोजन किया था. सभी पेपर सभी दिनों में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए गए थे. वहीं सीए फाउंडेशन की परीक्षा 12, 16, 18 और 20 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी. पेपर I और II दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक और पेपर III और IV दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की गई थी. पिछले साल आईसीएआई ने सीए फाउंडेशन दिसंबर 2023/जनवरी 2024 का रिजल्ट 7 फरवरी 2024 को घोषित किए थे.

ये भी पढ़ें: CUET UG 2025: अगर आप भी CUET-UG के लिए करने जा रहे हैं आवेदन ? तो इन 8 बातों का रखें ध्यान, वरना कैंसिल हो सकता है फॉर्म

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

2 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago