दुनिया

‘जब तक युद्ध समाप्त नहीं करते’…. Trump ने यूक्रेन को दी जाने वाली सभी सहायता पर लगाई रोक

Trump and Zelensky: कई अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सहायताओं पर तब तक रोक लगा दी है, जब तक कि राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की रूस के साथ युद्ध समाप्त करने की प्रतिबद्धता नहीं जता देते. अज्ञात अधिकारियों का हवाला देते हुए फॉक्स न्यूज ने बताया कि यह आदेश जल्द ही आने वाला है.

राष्ट्रपति ट्रंप मंगलवार शाम को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए यूक्रेन के मुद्दे पर बात करेंगे. यह बात कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25 प्रतिशत और चीन से आयात पर 20 प्रतिशत टैरिफ वृद्धि लागू होने के कुछ घंटों बाद कही जा रही है.

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया, “राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया है कि उनका पोकस शांति पर है. हमें अपने भागीदारों से भी उस लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध होने की आवश्यकता है.” अधिकारी ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी सहायता रोक रहे हैं और इसकी समीक्षा कर रहे हैं कि यह समाधान में मददगार साबित हो रही है.”

खनिज सौदा टूटा पर यूक्रेन तैयार

इससे पहले अमेरिका और यूक्रेन के बीच खनिज सौदा तब टूट गया था जब ओवल ऑफिस की बैठक में राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ ट्रंप का तीखी नोकझोंक हो गई थी. ट्रंप ने राष्ट्रपति जेलेंस्की से कहा था, “मुझे लगता है कि आपको थोड़ा और कृतज्ञ होना चाहिए, क्योंकि यह अमेरिका आपके साथ हर मुश्किल में खड़ा रहा है.” हालांकि, बाद में खनिज सौदे को लेकर जेलेंस्की ने कहा कि “अतीत में जो हुआ उसे जारी रखना हमारी नीति है, हम रचनात्मक देश हैं. अगर हम खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए सहमत हुए, तो हम इस पर हस्ताक्षर करने के लिए भी तैयार हैं.”

लंदन में जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें डर है कि रूस के साथ युद्ध लंबा चलेगा. इस पर ट्रंप ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि जेलेंस्की गलत हों. उन्होंने आगे कहा कि रूस भी युद्ध खत्म करना चाहता है और यूक्रेन के लोग भी यही चाहते हैं. ट्रंप ने जेलेंस्की और यूक्रेन के लोगों के बीच दूरी दिखाने की कोशिश की, जो उनके रिपब्लिकन समर्थकों में खूब चर्चा में है.

जेलेंस्की तानाशाह उन्हें चुनाव में हार का डर

कुछ हफ्ते पहले ट्रंप ने जेलेंस्की को तानाशाह कहा था और सुझाव दिया था कि वह चुनाव इसलिए नहीं करा रहे क्योंकि उन्हें हार का डर है. शुक्रवार को ओवल ऑफिस में हुए झगड़े के बाद अमेरिका के रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने जेलेंस्की से इस्तीफा देने को कहा. ग्राहम 2022 में रूस के हमले के खिलाफ यूक्रेन का समर्थन करते रहे हैं. इस पर जेलेंस्की ने जवाब दिया था कि वह सिर्फ यूक्रेन के वोटरों को जवाब देते हैं. उन्होंने ग्राहम को यूक्रेन की नागरिकता लेने की पेशकश की, ताकि वह वोट देकर उन्हें हटा सकें.


ये भी पढ़ें: Donald Trump के साथ तीखी नोकझोंक के बाद Zelensky ने कहा- यूक्रेन अमेरिका के साथ खनिज सौदों पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

9 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

15 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

27 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

36 minutes ago