ICAI CA Foundation Inter Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने सीए इंटर या फाउंडेशन परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपने स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करना होगा.
सीए इंटर ग्रुप 1 परीक्षा में कुल 14.17 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए हैं. इस परीक्षा में 1,08,187 उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिनमें से केवल 15,332 सफल हुए, ग्रुप 2 परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 22.16 प्रतिशत रहा. कुल 80,368 उम्मीदवारों में से 17,813 सफल हुए. दोनों ग्रुप की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 14.05 प्रतिशत है. इस परीक्षा में 48,261 उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिनमें से केवल 6,781 पास हुए.
ICAI CA Inter, Foundation January Result 2025: Direct Link
CA Intermediate Toppers
- दीपांशी अग्रवाल (हैदराबाद) ने 86.83% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया.
- थोटा सोमनाथ शेषाद्रि नायडू (विजयवाड़ा) ने 86% अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया.
- सार्थक अग्रवाल (हाथरस) ने 85.83% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया.
सीए फाउंडेशन परीक्षा परिणाम
- सीए फाउंडेशन परीक्षा में कुल 21.52% उम्मीदवार सफल हुए
- पुरुष उम्मीदवारों का उत्तीर्ण प्रतिशत 21.27% रहा
- महिला उम्मीदवारों का उत्तीर्ण प्रतिशत 21.27% रहा
ICAI CA Inter, Foundation results: ऐसे करें चेक
- ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं.
- ‘ICAI CA Inter, Foundation results’ के लिंक पर क्लिक करें.
- लॉगिन पेज पर पहुंचने के बाद अपनी आवश्यक जानकारी भरें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.
Passing Marks
- उम्मीदवारों को हर विषय में कम से कम 40 अंक प्राप्त करने होंगे.
- कुल 50% या उससे अधिक अंकों के साथ पास होना आवश्यक है.
- 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को ‘पास विद डिस्टिंक्शन’ का दर्जा दिया जाएगा.
जनवरी में हुई थी परीक्षा
आईसीएआई ने ग्रुप I के लिए 11, 13 और 15 जनवरी को और ग्रुप II के लिए 17, 19 और 21 जनवरी, 2024 को सीए इंटर जनवरी परीक्षा का आयोजन किया था. सभी पेपर सभी दिनों में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए गए थे. वहीं सीए फाउंडेशन की परीक्षा 12, 16, 18 और 20 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी. पेपर I और II दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक और पेपर III और IV दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की गई थी. पिछले साल आईसीएआई ने सीए फाउंडेशन दिसंबर 2023/जनवरी 2024 का रिजल्ट 7 फरवरी 2024 को घोषित किए थे.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



