यूटिलिटी

अगर आप भी PPF में पैसे करते हैं जमा तो याद रखें 5 अप्रैल की तारीख, होगी गजब की कमाई, यहां जानें पूरा कैलकुलेशन

PPF Investment Tips: अगर आप भविष्य के लिए अपमा पैसा सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आपके लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) यानी PPF एक अच्छा ऑप्शन है. इसमें सरकार गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है. हालांकि PPF पर मिलने वाले ब्याज का कैलकुलेशन को समझना बहुत जरूरी है. नए वित्त वर्ष की शुरूआत में ही अगर PPF में निवेश किया जाए तो जबरदस्त ब्याज मिलता है. इस फंड में इन्वेस्ट करने वालों के लिए महीने की 5 तारीख बेहद खास होती है. अगर आप 5 अप्रैल से पहले अपना मंथली इन्वेस्टमेंट करते हैं तो फिर उस महीने का पूरा ब्याज भी आपको मिल सकता है. ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं इसका पूरा कैलकुलेशन.

सुरक्षित और टैक्स फ्री निवेशन ऑप्शन

पीपीएफ में ज्यादातक पेशेवर टैक्स सेविंग करने के लिए निवेश करते हैं. लेकिन अगर थोड़ी समझदारी के साथ पैसे लगाएं तो आपको शानदार रिटर्न का लाभ ले पाएंगे. पहली बात PPF में निवेश मंथली करें और हर महीने पैसे 5 तारीख तक इसे जमा जरूर करा दें जिससे आपको इस महीने का भी ब्याज मिल जाएगा. PPF में निवेश के साथ मैच्योरिटी रकम और ब्याज भी टैक्स फ्री रहता है. लॉन्ग टर्म में सेफ इन्वेस्टमेंट और बड़ा फंड बनाने का यह बेहतर तरीका है. पीपीएफ अकाउंट में निवेश पर धारा 80C के तहत 1.50 लाख रुपये टैक्स डिडक्शन मिलता है.

5 तारीख तक निवेश करने का लाभ

PPF खाते में ब्याज की गणना हर महीने की 5 तारीख को की जाती है. इसका मतलब यह है कि अगर आप महीने के पहले 5 दिनों में पैसे जमा करते हैं, तो आपको पूरे महीने का ब्याज मिलेगा. लेकिन अगर आप 5 तारीख के बाद निवेश करते हैं, तो आपको केवल उस महीने के आखिरी हिस्से के ब्याज का फायदा मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: EPFO का बड़ा बदलाव, पैसे निकालते समय अब नाम वेरिफाई कराने के लिए कैंसिल चेक या बैंक पासबुक की फोटो नहीं चाहिए होगी

ऐसे होगा टैक्स कैल्कुलेशन

अगर आप 5 अप्रैल 2024 तक 1.5 लाख रुपए का निवेश करते हैं, तो आपको उस महीने का पूरा ब्याज मिलेगा. इस पर मौजूदा ब्याज दर 7.1% के हिसाब से सालाना 10,650 रुपए का ब्याज मिलेगा. वहीं 5 अप्रैल के बाद निवेश करने पर आपको 11 महीनों का ब्याज मिलेगा और ब्याज दर के हिसाब से कैलकुलेशन करने पर 1.5 लाख रुपये की जमा राशि पर ये 9,762.50 रुपये होगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

43 minutes ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

52 minutes ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

1 hour ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

1 hour ago