यूटिलिटी

मार्केट में आए फर्जी PhonePe और Google Pay जैसे दिखने वाले नकली ऐप्स, जानें कैसे करें असली-नकली की पहचान?

Fake Payment Apps Fraud: आज के दौर में लोग आसानी से बिना जेबों में कैश रखे भी घर से बाहर निकल जाते हैं क्योंकि पेमेंट के लिए हम पूरी तरह से ऑनलाइन पेमेंट पर डिपेंड हो चुके हैं. फिर चाहे शॉपिंग करना हो या फिर नया लॉन्च हुआ आईफोन खरीदना हो. लोग ऑनलाइन पेमेंट करना ही पसंद करते हैं. लेकिन अगर आप बहुत ज्यादा ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. क्योंकि अब मार्केट में Google Pay और PhonePe जैसे ऑनलाइन ऐप्स के लिए नकली ऐप्स आ चुके हैं. जिनसे लोगों के साथ प्रॉड भी हो रहा है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप किस तरह से इन ऐप्स से असली और नकली की पहचान कर सकते हैं.

ठगों ने बना डाले फर्जी फोन पे-गूगल ऐप्स

भारत में लगभग सभी दुकानदार अब PhonePe और Google Pay ऐप्स के जरिए पेमेंट असेप्ट करते हैं. लेकिन अब लोग नकली पेमेंट ऐप भी मार्केट में ले आए हैं. ठग इन फर्जी ऐप्स का इस्तेमाल दुकानदारों और छोटे व्यापारियों को निशाना बनाने में कर रहे हैं. ये ऐप्स असली ऐप्स जैसे दिखते हैं और नकली पेमेंट कन्फर्मेशन दिखाते हैं. कुछ मामलों में दुकानों में लगे साउंडबॉक्स भी पेमेंट रिसीव्ड का मैसेज देते हैं जबकि असल में कोई अमाउंट खाते में ट्रांसफर नहीं होता. इन फर्जी ऐप्स को टेलिग्राम से डाउनलोड किया जा रहा है जिससे खतरा और बढ़ गया है.

जानिए कैसे हो रहा है फ्रॉड?

ठग नकली यूपीआई ऐप के जरिये क्यूआर कोड (QR Code) स्कैन करते है और फिर पेमेंट करके फर्जी स्क्रीनशॉट शो करता है. इस ऐप्स में पेमेंट करने के बाद साउंड नोटिफिकेशन भी आता है जो बिल्कुल रियल ऐप की तरह लगता है. ऐसे में साउंड और स्क्रीनशॉट से दुकानदार या लोगों को लगता है कि पेमेंट हो गई है और वह इस तरह स्कैम में फंस जाते हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में आज से लागू होगी आयुष्मान भारत योजना, जानें किन राशन कार्ड धारकों को पहले मिलेगा फायदा?

इस तरह से करें असली-नकली की पहचान

अगर आपके पास दिन में बहुत पेमेंट्स आते हैं. और आप ऑनलाइन पेमेंट रिसीव करते हैं. तो आपको सिर्फ पेमेंट वाले साउंड बॉक्‍स की आवाज के भरोसे ही नहीं रहना है. क्योंकि फर्जी ऐप के जरिए आजकल खूब फ्रॉड हो रहा है. पेमेंट के बाद आपको तुरंत अपना फोन उठाकर अकाउंट चेक कर लेना चाहिए. ताकि आपके साथ धोखाधड़ी न हो सके.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…

20 minutes ago

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

48 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

1 hour ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

2 hours ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

3 hours ago