यूटिलिटी

दिल्ली में आज से लागू होगी आयुष्मान भारत योजना, जानें किन राशन कार्ड धारकों को पहले मिलेगा फायदा?

Delhi Ayushman Yojana: दिल्ली में रहने वालों के लिए आज यानी 5 अप्रैल का दिन बेहद खास होने वाला है. आज से दिल्ली सरकार राज्य के नागरिकों को एक बड़ी सौगात देने जा रही है. पहली बार दिल्ली में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना लागू की जाएगी. बता दें कि अब तक यह योजना राष्ट्रीय राजधानी में लागू नहीं थी, लेकिन अब दिल्ली में भाजपा सरकार के गठन के साथ ही इसे लागू किया जा रहा है. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं इस योजना से किन राशन कार्ड धारकों को पहले मिलेगा फायदा?

दिल्लीवासियों को मिलेगा दोगुना लाभ

देश के अन्य राज्यों में आयुष्मान भारत योजना के तहत सालाना 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है. लेकिन दिल्ली में यह सीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है. यानी दिल्ली के निवासियों को 5 लाख रुपये की मूल सहायता के साथ अतिरिक्त 5 लाख रुपये का टॉप-अप कवर भी मिलेगा.

कौन से राशन कार्ड धारकों को पहले मिलेगा लाभ?

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सबसे पहले आयुष्मान भारत योजना का लाभ गरीब और जरूरतमंद लोगों को दिया जाएगा. सरकार ने कहा कि दिल्ली में उन लोगों को आयुष्मान कार्ड जारी किए जाएंगे जिनके पास अंत्योदय अन्न योजना (AAY) का राशन कार्ड है. इन लाभार्थियों को पहले सूचीबद्ध किया जाएगा और इसके बाद योजना का विस्तार कर अन्य पात्र लोगों को जोड़ा जाएगा. सरकार का लक्ष्य 10 अप्रैल तक कम से कम 1 लाख आयुष्मान कार्ड बनवाने का है.

ये भी पढ़ें: अगर आप भी PPF में पैसे करते हैं जमा तो याद रखें 5 अप्रैल की तारीख, होगी गजब की कमाई, यहां जानें पूरा कैलकुलेशन

दिल्ली में 70 से अधिक अस्पतालों में मिलेगा इलाज

फिलहाल दिल्ली में 70 से अधिक अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड मान्य हैं. योजना के लागू होने के बाद अस्पतालों की संख्या में और भी बढ़ोतरी की जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें.

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?

आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से बन सकते हैं. ऑनलाइन के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ या https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाना होगा. तो वहीं ऑफलाइन के लिए आप अपने नजदीकी से कॉमन सर्विस सेंटर या अस्पताल या लोक सेवा केंद्र जाकर बनवा सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

16 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

17 minutes ago

प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…

24 minutes ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

35 minutes ago

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण बना विवाद की वजह, साहिब सिंह ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह के बीच…

46 minutes ago