(AI IMAGE)
Mobile Charging Rules: भारतीय रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बेहद अहम खबर है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने रात के समय ट्रेनों के कोच में मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग प्वाइंट को पूरी तरह से बंद रखने का निर्देश दिया है. यह कदम हाल ही में चार्जिंग के दौरान पावर बैंक फटने की घटना के बाद उठाया गया है.
ट्रेन हादसों और ओवरहीटिंग से होने वाली आग की घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे बोर्ड ने सख्त रुख अपनाया है. रात 11 से सुबह 5 बजे के बीच ट्रेनों में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चार्ज करना प्रतिबंधित रहेगा. सभी जोनल रेलवे को इस नियम का कड़ाई से पालन कराने और औचक निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं.
रेलवे बोर्ड ने 26 अक्टूबर 2026 को एक आधिकारिक परिपत्र (No. 2000/Elect(G)/113/4/PI-III(safety)) जारी कर सभी जोनल रेलवे के प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियरों को सख्त निर्देश दिए हैं. इसके तहत रोजाना रात 11:00 बजे से सुबह 05:00 बजे तक कोचों के सभी मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग सॉकेट अनिवार्य रूप से बंद रखे जाएंगे.
रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार, दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) में ऑनबोर्ड स्टाफ द्वारा निर्धारित समय में चार्जिंग प्वाइंट बंद न करने के कारण एक यात्री का पावर बैंक चार्ज होते समय धुएं के साथ फट गया. इस हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से रेलवे ने 2014 के पुराने आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है.
रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस नियम का पालन कराने में कोई छूट नहीं दी जाएगी. ऑनबोर्ड स्टाफ को इसके लिए प्रशिक्षित किया जाएगा और अधिकारियों तथा सुपरवाइजरों द्वारा ट्रेनों में औचक निरीक्षण (Surprise Inspection) कर इस नियम के अनुपालन की जांच की जाएगी.
यह भी पढ़ें-पेंशन से लेकर गैस सिलेंडर तक… 1 नवंबर से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा भार?
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…
Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…
Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…
दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…
भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…
New Financial Rules: नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही पेंशन, ITR की डेडलाइन, एलपीजी…