Instagram Reels: जल्द ही Instagram एक ऐसा नया फीचर लॉन्च करने जा रहा है, जिससे Reels देखना और भी आसान हो जाएगा. दरअसल, इस फीचर का नाम Auto Scroll है. खास बात यह है कि इस नए Auto Scroll फीचर की मदद से अब आपको हर बार स्क्रीन पर टच करने की जरूरत नहीं होगी. एक बार फीचर ऑन कर देने के बाद Reels खुद-ब-खुद चलती रहेंगी.
Instagram का नया Auto Scroll फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो लगातार Reels देखते हैं. अब Reels को मैन्युअली स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं होगी. जैसे ही एक Reel खत्म होगी, अगली Reel अपने आप शुरू हो जाएगी. इस फीचर को Meta ने फिलहाल कुछ iPhone यूजर्स के लिए रोलआउट किया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्दी ही सभी के लिए उपलब्ध होगा.
इस सुविधा का उपयोग करना बेहद आसान है. किसी भी Reel पर जाएं और दाईं ओर नीचे दिख रहे तीन डॉट्स पर टैप करें. यहां आपको ‘Auto Scroll’ का आप्शन मिलेगा. जैसे ही आप इसे ऑन करेंगे, Reels अपने आप एक के बाद एक चलती जाएंगी, आपको बार-बार स्क्रीन पर टैप या स्वाइप करने की जरूरत नहीं होगी.
Meta को उम्मीद है कि इस नए Auto Scroll फीचर से Instagram पर यूजर की Engagement यानी जुड़ाव और बढ़ेगा। Reels पहले से ही Instagram का एक लोकप्रिय फीचर है और Auto Scroll के आने से इसकी लोकप्रियता में और इजाफा हो सकता है.
जब आप खाना खा रहे हों, किसी काम में व्यस्त हों या आपके हाथ फ्री न हों, तब यह फीचर आपके बहुत काम आ सकता है. बस एक Reel चलाएं और फिर फोन को साइड में रखकर आराम से बाकी Reels का आनंद ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें: UPI यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट, अब बिना बैंक जाए मिनटों में निकाल सकते हैं Loan Amount, यहां जानें पूरा प्रोसेस
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…
फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…
Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…