देश

एक्शन में आए अजित पवार, खासमखास नेता को दिए पद छोड़ने के आदेश

Ajit Pawar Action On Suraj Chavan: रविवार 20 जुलाई को लातूर में हुई घटना के बाद अजित पवार एक्शन में आ गए हैं. उन्होंने राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सूरज चव्हाण के खिलाफ कार्रवाई की है और उन्हें पद छोड़ने का आदेश दिया है. इसके साथ ही अजित पवार ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि सामाजिक जीवन में कार्य करते हुए लोकतंत्र, शांति और अहिंसा के मूल्यों को सदैव प्राथमिकता दें. घटना के तुरंत बाद ही अजित पवार ने सूरज चव्हाण को मिलने बुलाया था. इसके बाद से ही माना जा रहा था कि उन पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है.

अजित पवार ने लिया एक्शन

अजित पवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने एक्शन की जानकारी दी है. उन्होंने X पोस्ट में लिखा कल लातूर में हुई अत्यंत गंभीर एवं निंदनीय घटना के मद्देनजर, मैंने राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चव्हाण को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं. यह कठोर निर्णय यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है कि पार्टी के मूल्यों के विरुद्ध कोई भी व्यवहार किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मैं साथियों और कार्यकर्ताओं से स्पष्ट कहना चाहूंगा कि सामाजिक जीवन में कार्य करते हुए लोकतंत्र, शांति और अहिंसा के मूल्यों को सदैव प्राथमिकता दें.

एक अन्य पोस्ट में अजित पवार ने कहा कि कल लातूर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और छावा संगठन के पदाधिकारियों के बीच हुई घटना अत्यंत गंभीर, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है. मैं किसी भी प्रकार की हिंसा, अशिष्ट व्यवहार या असंसदीय भाषा का कड़ा विरोध करता हूं. हम समाज के हर वर्ग की न्यायोचित मांगों और भावनाओं का सच्चे मन से सम्मान करते हैं. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की पहचान छत्रपति शिवाजी महाराज, शाहू महाराज, महात्मा फुले और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के लोकतंत्र, समानता और भाईचारे के विचारों पर आधारित है.

सूरज चव्हाण ने किया क्या है?

रविवार, 20 जुलाई को लातूर में एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इस दौरान छावा संगठन के कार्यकर्ता ने विरोध करने लगे. वह कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे का गेम खेलने का वीडियो सामने आने पर नाराज थे. विरोध में संगठन के लोगों ने सुनील तटकरे की टेबल पर तास फेंक दी और उनके इस्तीफे की मांग करने लगे. इसके बाद वहां मौजूद NCP नेताओं ने छावा संगठन के कार्यकर्ता की पिटाई कर दी. इसमें सूरज चव्हाण भी शामिल बताए जाते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या Maharashtra की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है, एनसीपी से लेकर शिवसेना में लगने वाली है सेंध? इस नेता ने किया बड़ा दावा

अजित के खास हैं सूरज

महाराष्ट्र में सूरज चव्हाण, अजित पवार के बेहद खासमखास माने जाते थे. अजित पवार ने शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अलग होकर नई पार्टी बनाई तो सूरज चव्हाण एकक बार में ही उनके साथ आ गए थे. इसी कारण वह अजित पवार के करीब आते गए. ऐसे में उनके खिलाफ हुई कार्रवाई को सियासी लिहाज में बड़ा एक्शन माना जा रहा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में पंचमी श्राद्ध का विशेष महत्व…’ जानिए पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा शुभ मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी…

5 minutes ago

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

6 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

6 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

6 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

7 hours ago