UPI Loan: यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट आया है. अब यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल सिर्फ सामान की खरीदारी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लोन लेने और खर्च करने के लिए भी किया जा सकेगा. दरअसल नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने हाल ही में एक नया सर्कुलर जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट लाइन्स को अब सीधे UPI से जोड़ा जा सकेगा. इसका मतलब है कि आप अब UPI ऐप्स जैसे PhonePe, Google Pay या Paytm से डायरेक्ट लोन ले सकेंगे.
NPCI की गाइडलाइंस के अनुसार, 31 अगस्त 2025 से बैंक द्वारा पहले से प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट लाइन की रकम का यूज आप UPI से डायरेक्ट कर पाएंगे. इसका लाभ उठाते हुए, ग्राहक अब अपने लोन अकाउंट से भी UPI पेमेंट कर सकेंगे.
कौन-कौन से Loan होंगे कवर?
अब तक UPI का उपयोग केवल रूपे क्रेडिट कार्ड और कुछ विशेष लोन तक ही सीमित था. लेकिन अब कई तरह के लोन भी इसमें शामिल किए जा रहे है, जैसे फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के बदले लोन, गोल्ड लोन (Gold Loan), प्रॉपर्टी (जमीन या मकान) पर आधारित लोन (Property Loan), शेयर और बॉन्ड्स के आधार पर लिया गया लोन, पर्सनल (Personal Loan) और बिजनेस लोन (Business Loan), किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन. इन सभी को अब UPI ऐप्स के जरिए डायरेक्ट लिंक करके यूज कर सकेंगे.
प्रोसेस क्या रहेगा?
- पहले अपने बैंक या NBFC से संबंधित लोन लें जैसे कि गोल्ड, FD, प्रॉपर्टी आदि के बदले.
- फिर अपने UPI ऐप (जैसे Paytm, GPay, PhonePe) में लॉगिन करें.
- लोन प्रोवाइडर से परमिशन लेकर उस क्रेडिट लाइन को UPI से जोड़ें.
- अब UPI ऐप से ही ट्रांजैक्शन करें चाहे वो कैश निकालना हो, किसी को पैसे भेजना हो या दुकान में पेमेंट करना.
Loan की लिमिट और शर्तें
आपको बता दें रोज ज्यादा से ज्यादा ₹1 लाख तक का लेनदेन किया जा सकता है. एक दिन में 20 ट्रांजैक्शन की अनुमति दी जाएगी. हर बैंक अपनी पॉलिसी और लोन की शर्तों के अनुसार ट्रांजैक्शन को अप्रूव करेगा. लोन का इस्तेमाल उसी उद्देश्य के लिए किया जा सकेगा, जिस पर लोन मांगा गया है. जैसे मेडिकल लोन से इलेक्ट्रॉनिक्स नहीं खरीद सकते या गोल्ड लोन से ऑनलाइन शॉपिंग नहीं होगी.
यूजर्स को क्या मिलेगा फायदा
बैंक जाने की जरूरत नहीं, मोबाइल ऐप से सीधे भुगतान किया जा सकेगा. इसके अलावा न कोई लंबा डॉक्युमेंटेशन, न नेट बैंकिंग की ज़रूरत होगी साथ ही बिजनेस को भी बढ़ावा मिलेगा, छोटे व्यापारी, किसान भी सीधे UPI से पेमेंट कर सकेंगे. इस नए अपडेट से शहर और गांव दोनों के लिए फायदेमंद किसान भी KCC के जरिए डिजिटल भुगतान कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: नहीं बदले सोने-चांदी के दाम, जानिए अपने शहर के ताजा रेट
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


