यूटिलिटी

टीटीई चेकिंग और रिफंड की नो-टेंशन: टिकट बुक करते वक्त अपनाएं IRCTC की यह जरूरी सलाह

Train Ticket Booking Rules: अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं या आगामी यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करने जा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए. टिकट बुकिंग के समय नाम, उम्र, जेंडर या मोबाइल नंबर दर्ज करने में हुई एक मामूली गलती आपको भारी संकट में डाल सकती है. IRCTC ने अपने यात्रियों को फर्जी एजेंटों से बचने और बुकिंग डिटेल्स सही से जांचने के लिए अलर्ट जारी किया है.

IRCTC ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन टिकट बुकिंग के समय सही नाम, उम्र, जेंडर और मोबाइल नंबर दर्ज करना बेहद आवश्यक है. फर्जी एजेंटों के झांसे में आने से बचें और भुगतान करने से पूर्व हर जानकारी को री-वेरिफाई जरूर करें, ताकि चेकिंग और रिफंड में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

IRCTC ने यात्रियों को चेतावनी दी

रेलवे के आधिकारिक उपक्रम IRCTC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर यात्रियों को चेतावनी दी है कि गलत व्यक्तिगत विवरण भरने से न केवल यात्रा के दौरान टीटीई जांच में परेशानी आ सकती है, बल्कि टिकट कैंसिल कराने या रिफंड प्राप्त करने में भी बड़ी अड़चन खड़ी हो सकती है.

IRCTC ने आधिकारिक वेबसाइट इस्तेमाल करने की सलाह दी

अक्सर लोग जल्दबाजी में या अनाधिकृत (फर्जी) एजेंटों के जरिए टिकट बुक कराते हैं. ऐसे में साइबर ठग या अनधिकृत एजेंट यात्रियों से मनमाना पैसा वसूल लेते हैं और गलत जानकारी दर्ज कर देते हैं. इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए IRCTC ने सलाह दी है कि हमेशा आधिकारिक वेबसाइट (www.irctc.co.in) या आधिकारिक ऐप का ही इस्तेमाल करें.

पेमेंट से पहले दर्ज की गई जानकारी री-चेक करें

पेमेंट का बटन दबाने से पहले यात्रियों को हर हाल में अपनी दर्ज की गई जानकारी री-चेक कर लेनी चाहिए. यात्री का पूरा नाम सही स्पेलिंग के साथ हो, जेंडर और उम्र का सही चयन किया गया हो, और अपना ही चालू मोबाइल नंबर दर्ज किया गया हो. यह छोटी सी सावधानी आपको सफर के दौरान टिकट चेकिंग, कैंसिलेशन और रिफंड की किसी भी तरह की परेशानी से पूरी तरह सुरक्षित रखेगी.

यह भी पढ़ें-किसानों के लिए बड़ी मुसीबत, इन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगा पीएम किसान योजन का लाभ

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

1 minute ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

4 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

17 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

27 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

40 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

42 minutes ago