Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

टीटीई चेकिंग और रिफंड की नो-टेंशन: टिकट बुक करते वक्त अपनाएं IRCTC की यह जरूरी सलाह

Train Ticket Booking Rules: ट्रेन टिकट बुक करते समय हुई एक छोटी सी गलती आपका सफर खराब कर सकती है. IRCTC ने यात्रियों के लिए विशेष गाइडलाइन जारी कर टिकट बुकिंग के दौरान नाम, उम्र, मोबाइल नंबर और एजेंटों के चुनाव में सावधानी बरतने की अपील की है.

IRCTC Ticket Booking

ट्रेन टिकट बुक करते समय सही विवरण भरें और अनधिकृत एजेंटों से दूर रहें: IRCTC

Train Ticket Booking Rules: अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं या आगामी यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करने जा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए. टिकट बुकिंग के समय नाम, उम्र, जेंडर या मोबाइल नंबर दर्ज करने में हुई एक मामूली गलती आपको भारी संकट में डाल सकती है. IRCTC ने अपने यात्रियों को फर्जी एजेंटों से बचने और बुकिंग डिटेल्स सही से जांचने के लिए अलर्ट जारी किया है.

IRCTC ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन टिकट बुकिंग के समय सही नाम, उम्र, जेंडर और मोबाइल नंबर दर्ज करना बेहद आवश्यक है. फर्जी एजेंटों के झांसे में आने से बचें और भुगतान करने से पूर्व हर जानकारी को री-वेरिफाई जरूर करें, ताकि चेकिंग और रिफंड में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

IRCTC ने यात्रियों को चेतावनी दी

रेलवे के आधिकारिक उपक्रम IRCTC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर यात्रियों को चेतावनी दी है कि गलत व्यक्तिगत विवरण भरने से न केवल यात्रा के दौरान टीटीई जांच में परेशानी आ सकती है, बल्कि टिकट कैंसिल कराने या रिफंड प्राप्त करने में भी बड़ी अड़चन खड़ी हो सकती है.

IRCTC ने आधिकारिक वेबसाइट इस्तेमाल करने की सलाह दी

अक्सर लोग जल्दबाजी में या अनाधिकृत (फर्जी) एजेंटों के जरिए टिकट बुक कराते हैं. ऐसे में साइबर ठग या अनधिकृत एजेंट यात्रियों से मनमाना पैसा वसूल लेते हैं और गलत जानकारी दर्ज कर देते हैं. इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए IRCTC ने सलाह दी है कि हमेशा आधिकारिक वेबसाइट (www.irctc.co.in) या आधिकारिक ऐप का ही इस्तेमाल करें.

पेमेंट से पहले दर्ज की गई जानकारी री-चेक करें

पेमेंट का बटन दबाने से पहले यात्रियों को हर हाल में अपनी दर्ज की गई जानकारी री-चेक कर लेनी चाहिए. यात्री का पूरा नाम सही स्पेलिंग के साथ हो, जेंडर और उम्र का सही चयन किया गया हो, और अपना ही चालू मोबाइल नंबर दर्ज किया गया हो. यह छोटी सी सावधानी आपको सफर के दौरान टिकट चेकिंग, कैंसिलेशन और रिफंड की किसी भी तरह की परेशानी से पूरी तरह सुरक्षित रखेगी.

यह भी पढ़ें-किसानों के लिए बड़ी मुसीबत, इन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगा पीएम किसान योजन का लाभ

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital