यूटिलिटी

JEE Advanced 2025 Result Declared: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट हुआ जारी, रजित गुप्ता ने हासिल की पहली रैंक, देखें टॉपर लिस्ट

JEE Advanced 2025 Result Declared: जेईई एडवांस्ड 2025 में शामिल हुए लाखों कैंडिडेट्स का इंतजार आज खत्म हो गया है. आईआईटी कानपुर ने 2 जून 2025 को जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है. JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं इस साल किसने बाजी मारी है.

रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक (JEE Advanced 2025 Result)

आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2025 रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट भी जारी की है. इस साल कोटा के रजित गुप्ता ने आल इंडिया रैंक 1 हासिल की है. जेईई एडवांस्ड में लगातार दूसरे साल टॉपर कोटा से है. इस साल जेईई एडवांस्ड 2025 की कटऑफ में 3 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है. ओवरऑल जेईई एडवांस्ड कटऑफ 109 से घटकर 76 हो गई है जो पिछले साल से लगभग 30 प्रतिशत कम है.

यहां देखें टॉपर लिस्ट

JEE Advanced Result 2025 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadvc.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “जेईई एडवांस 2025 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद 7-अंक का रोल नंबर, जन्म तिथि और 10-अंक का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें. फिरसबमिट बटन दबाएं, रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें.

3 जून से शुरू होगी JoSAA काउंसलिंग

प्रोविजनल ‘आंसर की’ 25 मई 2025 को जारी हुई थी और आपत्तियां 27 मई तक दर्ज की जा सकती थी. फाइनल ‘आंसर की’ और रिजल्ट 2 जून 2025 को जारी हुए. क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग में 3 जून 2025 से हिस्सा ले सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

10 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

27 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

42 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

2 hours ago