JEE Advanced 2025 Result Declared: जेईई एडवांस्ड 2025 में शामिल हुए लाखों कैंडिडेट्स का इंतजार आज खत्म हो गया है. आईआईटी कानपुर ने 2 जून 2025 को जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है. JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं इस साल किसने बाजी मारी है.
रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक (JEE Advanced 2025 Result)
आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2025 रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट भी जारी की है. इस साल कोटा के रजित गुप्ता ने आल इंडिया रैंक 1 हासिल की है. जेईई एडवांस्ड में लगातार दूसरे साल टॉपर कोटा से है. इस साल जेईई एडवांस्ड 2025 की कटऑफ में 3 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है. ओवरऑल जेईई एडवांस्ड कटऑफ 109 से घटकर 76 हो गई है जो पिछले साल से लगभग 30 प्रतिशत कम है.
यहां देखें टॉपर लिस्ट

JEE Advanced Result 2025 ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadvc.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर “जेईई एडवांस 2025 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद 7-अंक का रोल नंबर, जन्म तिथि और 10-अंक का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें. फिरसबमिट बटन दबाएं, रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा.
- रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें.
3 जून से शुरू होगी JoSAA काउंसलिंग
प्रोविजनल ‘आंसर की’ 25 मई 2025 को जारी हुई थी और आपत्तियां 27 मई तक दर्ज की जा सकती थी. फाइनल ‘आंसर की’ और रिजल्ट 2 जून 2025 को जारी हुए. क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग में 3 जून 2025 से हिस्सा ले सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



