Jio 5G Unlimited Plans: रिलायंस जियो अपने 5जी नेटवर्क में तेजी से विस्तार कर रहा है. इस बीच अब कंपनी ने 909 रुपये में एक प्री पेड प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान की खास बात यह है कि यह 5जी डाटा के साथ आता है और प्लान में आपको ओटीटी ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा. ऐसे में 5जी प्लान यूज करने वाले यूजर्स के लिए ये प्लान काफी बेहतरीन साबित हो सकता है. जियो और एयरटेल सभी को अपने पूरे प्लान की डिटेल बताने को लेकर ट्राई ने दिशा निर्देश जारी किए थे, जिसके चलते अब इसमें कंपनियां किसी तरह का झोल नहीं कर सकती है. ऐसे में आखिर जियो का यह प्लान किन सर्विसेज के साथ आता है.
जियो के 909 रुपये वाले नए प्लान में डेली यूजर्स को 2GB डाटा ऑफर किया जाएगा. इस प्लान की खास बात यह है कि यह प्लान 84 डेज की वैलिडिटी के साथ आएगा. इसका मतलब है कि 84 दिनों तक आपको डेली अधिकतम 2 जीबी डाटा दिया जाएगा. इसके अलावा आपको रोजाना के हिसाब से 100SMS की सर्विसेज भी दी जाएंगी.
यह भी पढ़ें-Adani Group Share Hike: अमेरिका में हुई अडानी ग्रुप की जीत, भागने लगे कंपनी के शेयर, जानें वजह
इस प्लान के साथ मिलने वाले ओटीटी ऐप्स के सब्सक्रिप्शन की बात करें तो इस प्लान में आपको Sony LIV, Zee 5 और जियो टीवी का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा. इसके अलावा जियो सिनेमा और जियो क्लाउड पर एक्सेस दिया जाएगा, जो कि लोगों के एंटरटेनमेंट को नया एक्सपीरियंस देने वाला हो सकता है.
यह भी पढ़ें-ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होगी एनिमल, यहां फ्री में देख सकते हैं फिल्में
गौरतलब है कि जियो ने अपना 5 जी पिछले ही साल रोलआउट किया था. अब एक साल के बाद देश के लगभग सभी इलाकों में 5जी का नेटवर्क पहुंच चुका है. जियो और एयरटेल दोनों ही अभी मुफ्त 5जी सर्विसेज का मजा दे रहे हैं, बस इसके लिए लोगों को निम्नतम करीब 249 रुपये का ही रिचार्ज कराना होगा. ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही जियो और एयरटेल की तरफ से 5जी रीचार्ज प्लान्स लॉन्च किए जा सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…