खेल

श्रीसंत ने गौतम पर लगाए ‘गंभीर’ आरोप, बोले- सीनियर क्रिकेटर ने की थी जमकर गाली-गलौज

Legends League Cricket: लीजेंड्स लीग क्रिकेट में बुधवार की रात भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज आमने-सामने आ गए. दोनों के बीच जमकर बहस हुई. अब श्रीसंत ने खुलासा करते हुए गौतम गंभीर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. गौतम गंभीर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया है कि गंभीर ने उन्हें क्या कह दिया, जिसके चलते दोनों के बीच बात कहा-सुनी तक पहुंच गई. श्रीसंत के मुताबिक, झगड़ालू स्वभाव के गौतम गंभीर मैच के दौरान उन्हें फिक्सर-फिक्सर कह रहे थे. इसके साथ ही उन्हें गालियां भी दे रहे थे. इसके जवाब में उनकी ओर से एक शब्द भी नहीं कहा गया.

गौतम गंभीर और श्रीसंत के बीच विवाद

गुरुवार को श्रीसंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट में कहा कि वह गंभीर के लिए एक भी बुरे शब्द या अपमानजनक शब्द का प्रयोग नहीं किया. मैंने बस इतना कहा कि आप क्या कर रहे हैं. मैं मजाकिया अंदाज में हंसता रहा. वह कह रहे थे कि तुम एक फिक्सर हो. वह फिक्सर-फिक्सर कहते रहे.

बुधवार को मैच के बाद श्रीसंत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि गौतम गंभीर हमेशा से अपने साथियों के साथ लडते रहते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह जल्द ही खुलासा करेंगे कि पूर्व दिग्गज ने श्रीसंत को क्या कहा था.

ये भी पढ़ें- चालाकी दिखाने में फंसे मुशफिकुर रहीम, टेस्ट क्रिकेट में ऐसे आउट होने वाले पहले बांग्लादेशी प्लेयर बने

 

ये भी पढ़ें-IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बाहर हो सकता है यह स्टार खिलाड़ी!

श्रीसंत ने काफी समय तक झेला प्रतिबंध

बता दें कि साल 2013 के आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने के आरोप में श्रीसंत को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद काफी लंबे समय तक उन्होंने प्रतिबंध झेला और फिर साल 2021 में वह घरेलू क्रिकेट में वापसी की. लीजेड्स लीग क्रिकेट में खेले गए मैच के बाद श्रीसंत ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो पोस्ट किया, उसमें उन्होंने गौतम गंभीर के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

3 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

7 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

33 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

36 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago