यूटिलिटी

सितंबर आया खुशखबरी लाया! LPG गैस सिलेंडर हुआ इतना सस्ता, जानें दिल्ली-मुंबई में क्या होगा नया रेट

LPG Cylinder Price Cut: सितंबर की शुरुआत ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं. इस बार 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 51.50 रुपये तक की कमी की गई है. अब दिल्ली में यह सिलेंडर 1631.50 रुपये की जगह 1580 रुपये में मिलेगा.

बड़े शहरों में भी घटे दाम

ताजा रेट्स के अनुसार, 1 सितंबर 2025 से नई कीमतें लागू हो गई हैं. कटौती के बाद दिल्ली में 1631.50 रुपये से कम होकर 1580 रुपये हो गया है. इसके अलावा कोलकाता में 1734.50 रुपये कम होकर 1684 रुपये कर दिया गया है. मुंबई में 1582.50 रुपये घटकर 1531.50 रुपये हो गया है. तो वहीं चेन्नई में पहले 1789 रुपये घटकर 1738 रुपये का कर दिया गया है.

लगातार हो रही कटौती

पिछले कुछ महीनों में 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें लगातार घट रही हैं. अगस्त की शुरुआत में भी कंपनियों ने 33.50 रुपये की कमी की थी. इससे पहले जुलाई में कीमतों में 58 रुपये तक की कटौती की गई थी.

ये भी पढ़ें: कैलेंडर पलटने से पहले जानें 9 बड़े बदलाव, LPG, CNG से क्रेडिट कार्ड तक; 1 सितंबर से पड़ेगा जेब पर असर

हर महीने होता है रिव्यू

तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम तय करती हैं. ये दरें क्रूड ऑयल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों, रुपये की मजबूती या कमजोरी और बाजार की स्थितियों पर निर्भर करती हैं. नई दरें उसी दिन से लागू हो जाती हैं. यह कटौती खासतौर पर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों के लिए राहत की खबर है, जहां कॉमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल ज्यादा होता है.

घरेलू गैस सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं

जहां एक ओर कॉमर्शियल सिलेंडर लगातार सस्ता हो रहा है, वहीं 14 किलो वाला घरेलू सिलेंडर अभी भी पुराने रेट पर ही मिल रहा है. इसमें आखिरी बार बदलाव 8 अप्रैल को हुआ था. फिलहाल इसकी कीमतें इस प्रकार हैं दिल्ली में ये 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये का मिल रहा है.

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

19 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

34 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

52 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

1 hour ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago