यूटिलिटी

सेना में युवाओं के लिए बड़ा मौका, अग्निवीर भर्ती ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें कब होगी परीक्षा

Lucknow: देश सेवा के लिए सेना में भर्ती होने का बड़ा मौका युवाओं के सामने आया है. वर्ष 2023- 24 के लिए अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 फरवरी से शुरू हो गए है, जिसकी अंतिम तारीख 15 मार्च है. इसकी ऑनलाइन परीक्षा 17 अप्रैल से होगी. सेना भर्ती मुख्यालय यूपी और उत्तराखंड की ओर से इस साल होने वाली भर्ती का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है.

सेना भर्ती मुख्यालय लखनऊ के अंतर्गत आने वाले लखनऊ, बांदा, औरैया, बाराबंकी, फतेहपुर ,गोंडा, हमीरपुर, कन्नौज, चित्रकूट, महोबा, उन्नाव, कानपुर नगर और कानपुर देहात के अभ्यर्थी सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

बता दें कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के साथ ही बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र समेत देश भर के कई हिस्सों में आर्मी की रैली होने जा रही है. इसी के तहत युवाओं से अग्निवीरों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. ये भर्तियां अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क/ स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन के पदों पर की जाएंगी. सेलेक्शन जमा किए गए एप्लिकेशन फॉर्म की शॉर्टलिस्टिंग, ऑनलाइन CCE एग्जाम और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.

जानें क्या मांगी गई है योग्यता

– 8वीं, 10वीं और 12वीं और स्नातक पास सहित सभी उम्मीदवारों के लिए नियुक्तियां खोली गई हैं.

देखिए क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता

-अग्निवीर ट्रेड्समैन- हर विषय में 33% मार्क्स के साथ कक्षा- 8 पास कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा सभी सब्जेक्ट्स में 33% के साथ 10वीं पास करने वाले भी अप्लाई कर सकते हैं.

-अग्निवीर क्लर्क/ स्टोर कीपर- आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस किसी भी स्ट्रीम में औसत 60% मार्क्स के साथ 12वीं पास. इंग्लिश और मैथ्स/ अकाउंट्स में कम से कम 50% अंक जरूरी हैं.

-अग्निवीर टेक्निकल- साइंस (PCM) के साथ क्लास 12 पास हों या फिर 10वीं के बाद ITI या दो या तीन साल का कोई टेक्निकल डिप्लोमा कोर्स किया हो.

-अग्निवीर जेनरल ड्यूटी- औसत 45% मार्क्स के साथ 10वीं पास हों. हर विषय में 33 फीसदी अंक होने चाहिए.

ये भी पढ़ें- वाराणसी जंक्शन पर ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, दोनों पूरी तरह स्वस्थ

जानें क्या है आयु सीमा

अग्निपथ स्कीम से सेना में भर्ती पाने के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 17 साल 6 महीने और ज्यादा से ज्यादा 21 साल होनी चाहिए. इस बार के लिए आयु सीमा की कटऑफ डेट 1 अक्टूबर 2002 से लेकर 1 अप्रैल 2006 तक रखी गई है. इच्छुक अभ्यर्थी Indian Army Agniveer Notification 2023 PDF पर क्लिक करके अपने काम का नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सिर्फ मनोरंजन नहीं, कमाई का जरिया बना इंटरनेट; जानिए कैसे गांव-कस्बों के युवा लिख रहे हैं डिजिटल सफलता की नई कहानी

रिलायंस जियो की एंट्री ने भारत में इंटरनेट की दुनिया बदलने में अहम भूमिका निभाई.…

1 hour ago

PM Kisan 24th Installment: गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा धमाका, किसानों को दी 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात

PM Kisan 24th installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में किसान सम्मान निधि…

1 hour ago

भारत में 12 साल में 27.1% से घटकर 2.6% हुई अत्यधिक गरीबी, 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर: विश्व बैंक

Poverty In India: भारत में पिछले 12 सालों के दौरान गरीबी के स्तर में बड़ी…

1 hour ago

पाक होगा तबाह…चीन का निकलेगा दम, भारतीय नौसेना को मिलेंगे ब्रह्मोस से लैस 8 नए युद्धपोत

Indian Navy: सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक…

1 hour ago

‘मानसिक तनाव से गुजर रहे खिलाड़ी…’, दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI को विनेश फोगाट के मामले में दिए सख्त निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निर्देश दिया है कि वह पहलवान…

1 hour ago