यूटिलिटी

Mobile Manufacturing in India: 9 साल में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ‘बॉस’ बना भारत, 2023 में बनेंगे 270 मिलियन नए हेडसेट

Mobile Manufacturing in India: भारत एक वक्त मोबाइल के मामले में पूरी तरह से आयात पर निर्भर था लेकिन अब यह स्थिति बदल चुकी है. मोदी सरकार के प्रयासों का असर दिखने लगा है. 2014 के मुकाबले आज 2023 तक भारत में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल पूरी तरह से मेड इन इंडिया बैज के साथ आते हैं. इसे सरकार के प्रयासों के लिहाज बड़ी सफलता माना जा रहा है. इसको लेकर नीति आयोग के पूर्व सीईओ ने कुछ तथ्य शेयर किए हैं जो कि भारत की शानदार सफलता की कहानी कह रहे हैं.

अमिताभ कांत ने एक्स पर पोस्ट किया और बताया कि 2023 तक भारत में इस्तेमाल होने वाले फोन पूरी तरह से शत प्रतिशत भारत में ही बने हैं. खास बात यह है कि साल 2014 में करीब 81 प्रतिशत मोबाइल फोन की खपत के मामले में भारत चीन से आयात पर निर्भर था. अमिताभ कांत द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा मोबाइल मैन्युफैक्चर करने वाला देश बन गया है.

यह भी पढ़ें-दिवाली पर EPFO खाताधारकों को मिला तोहफा, मिलने लगे ब्याज के पैसे

जानकारी के मुताबिक, साल 2014 से 2023 के बीच भारत ने मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के मामले में अपना कद विराट कर लिया है. पिछले 9 साल में भारत ने कुल 2 बिलियन से ज्यादा मोबाइल हेडसेट बनाए हैं. एक अनुमान है कि भारत 2023 में भाकत कुल 270 मिलियन मोबाइल हेडसेट बनाकर तैयार कर लेगा जो कि मोदी सरकार के सतत प्रयासों का सकारात्मक फल माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें-Vande Bharat Express: दिवाली और छठ पर घर जाने वालों के लिए आई खुशखबरी, दिल्ली से पटना के लिए शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस

इतना ही नहीं, खास बात यह है कि एक समय जो भारत मोबाइल की 81  प्रतिशत खपत के लिए चीनी आयात पर निर्भर था, आज 9 साल बाद वही भारत 20 प्रतिशत से ज्यादा फोन और हेडसेट का निर्यात करता है. इतना ही नहीं, इस दौरान यह भी जानकारी सामने आई है कि 2014 से अब तक मोबाइल प्रोडक्शन में हर साल 23 प्रतिशत की कंपाउंड बढ़ोतरी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

31 minutes ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

35 minutes ago

ईरानी मिसाइल देख कांप उठे ट्रंप! उड़ते अमेरिकी फाइटर जेट्स पर दागी सैयद-3 जैसी खतरनाक मिसाइल?

Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…

37 minutes ago

‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका’… दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…

1 hour ago

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

2 hours ago