यूटिलिटी

क्या आप भी नहीं करते मोबाईल रीस्टार्ट? फायदे जान हो जाएंगे हैरान

Benefits of Restarting Your Mobile Phone:  आजकल लोग अपना मोबाइल रीस्टार्ट करना मानों जैसे भूल ही गए है, मोबाइल की बैट्री अचानक बिल्कुल खत्म हो जाए. तब फोन स्विच ऑफ हो जाए वो अलग की बात है लेकिन लोग खुद से मोबाइल रीस्टार्ट नहीं करते हैं. आपको बता दें कि हर रोज सिर्फ एक बार फोन को रीस्टार्ट जरुर करें, ऐसा करने से आपके मोबाइल की परफॉर्मेंस और लाइफ दोनों पहले से अच्छी हो जाएगी. रिस्टार्ट ना करने से मोबाइल फोन धीरे-धीरे स्लो हो जाता है. आज हम आपको फोन को रीस्टार्ट करने के फायदे के बारे में बताएंगे, फायदे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे और रोजाना खुद फोन को रिस्टार्ट करेंगे.

मोबाइल रीस्टार्ट करने के फायदे

1.रीस्टार्ट करने से RAM फ्री हो जाता है मोबाइल

आपके मोबाइल में तमाम एप्स होते हैं जिनका आप लगातार यूज करते हैं. ऐसे में एप्स की बैकग्राउंड एक्टिविटी RAM घेरती रहती है. अगर आप फोन को हर रोज रीस्टार्ट करते हैं तो इससे RAM फ्री हो जाती है और मोबाइल फिर से स्पीड से काम करने लगता है.

2.फोन रिस्टार्ट ना करने से बग्स जमा हो जाते हैं…

काफी टाइम तक फोन ऑन रहने से छोटे-छोटे बग्स जमा हो जाते हैं, ग्लिच आ जाता है जिसकी वजह से  नेटवर्क ना आना, एप्स का स्लो चलना ऐसी समस्याएं होने लगती हैं.  ऐसे में मोबाइल को रीस्टार्ट करने से वह और तेजी से काम करने लग जाता है. जैसे हम सोकर उठने के बाद तेजी से काम करने लगते हैं उसी प्रकार मोबाइल फोन रीस्टार्ट के बाद फास्ट हो जाता है.

3.रीस्टार्ट करने से बैट्री हेल्थ सही रहती है…

मोबाइल रीस्टार्ट ना करने से इसका असर बैट्री की हेल्थ पर भी पड़ता है, बैकग्राउंड में चल रहे हिडन प्रोसेस बैटरी को भी जल्दी ड्रेन करने लगते हैं. ऐसे में फोन को रीस्टार्ट करने से बैट्री की हेल्थ सही रहती है.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी खाते हैं गर्मियों में बूंदी का रायता? आज ही कर दें बंद वरना शरीर को होगा बड़ा नुकसान

4.बेहतर नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्शन

फोन के लगातार इस्तेमाल से कभी-कभी नेटवर्क स्लो हो जाता है या नेटवर्क बार-बार ड्रॉप होने लगता है. रीस्टार्ट करने पर फोन टावर्स या Wi-Fi से नई तरह से रीकनेक्ट करता है, जिससे नेटवर्क स्ट्रेंथ पहले से बेहतर हो जाती है और कॉल क्वालिटी भी सही हो जाती है.

5.फोन की लाइफ

लगातार फोन ऑन रहने से सिस्टम पर ज्यादा लोड पड़ता है. ऐसे में फोन को रीस्टार्ट करने से हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों स्टेबल रहते हैं. मोबाइल की लाइफ भी बढ़ जाती है.

  • भारत एक्सप्रेस
Swati Pandey

Recent Posts

कार्तिगई दीपम पर अमित शाह ने की भगवान मुरुगन से सुख-समृद्धि की कामना, तिरुपरनकुंद्रम में जला पवित्र दीप

कार्तिगई दीपम के अवसर पर अमित शाह ने भगवान मुरुगन से देशवासियों के सुख और…

11 minutes ago

‘जमानत पर हैं, जल्द जेल जाएंगे’, केशव प्रसाद मौर्य का आजम खान पर हमला; अखिलेश को क्या बोल गए?

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान पर…

12 minutes ago

जमीन के नीचे माओवादियों का खजाना, बीजापुर में सुरक्षाबलों ने तोड़ी कमर; जानें क्या-क्या मिला?

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर के घने जंगल में शनिवार को सुरक्षाबलों को…

31 minutes ago

अफगानिस्तान के कुनार में बड़ा हादसा; स्कूल के पास धमा के में 6 छात्रों की मौत, 97 घायल

Afghanistan School Blast: अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास हुए धमाके में 6…

31 minutes ago

मोबाइल पर बवाल! बिहार के कॉलेज में हंगामा, बिना फोन वाले छात्रों को भी रोका

Warisaliganj College: मोबाइल लेकर पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश से रोके जाने पर विवाद बढ़ गया…

45 minutes ago

‘काशी की तरह भाजपा भी अविनाशी’, अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे पर सीएम योगी बोले- रामभक्तों से मांगें माफी

सीएम योगी ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी बार जीत…

50 minutes ago