Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

क्या आप भी खाते हैं गर्मियों में बूंदी का रायता? आज ही कर दें बंद वरना शरीर को होगा बड़ा नुकसान

Boondi raita weight gain: गर्मियों में पसंद किया जाने वाला बूंदी का रायता वजन बढ़ाने की बड़ी वजह बन सकता है क्योंकि इसमें कैलोरी और फैट काफी ज्यादा होता है. एक रिसर्च के मुताबिक दही के साथ फ्राइड चीजें हेल्दी नहीं बल्कि और ज्यादा अनहेल्दी हो जाती हैं, जिससे वेट बढ़ने लगता है.

बूंदी का रायता खाने के नुकसान

बूंदी का रायता खाने के नुकसान

Disadvantages of Eating Boondi Raita:  गर्मियां शुरू होते ही लोगों को छाछ, दही और रायता खाने का मन होने लगता है. भारतीय घरों में अन्य रायते के मुकाबले बूंदी का रायता ज्यादा खाया जाता है. इस रायते को बनाना बेहद आसान होता है. यह छटपट बन जाता है, एक यह भी कारण है जिसकी वजह से बूंदी का रायता ज्यादा पसंद है. लोग दही छाछ और रायते को वेट लॉस का जरिया भी मानते हैं, शायद ही आपको पता हो कि बूंदी के रायते से वेट कम होने के बजाय बढ़ता है. जी हां अगर आप भी वेट लॉस जर्नी में हैं तो बूंदी का रायता आज से ही खाना बंद कर दें. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि बूंदी के रायते से वेट क्यों बढ़ता है.

बूंदी के रायते में होती है हाई कैलोरी

बूंदी को डीप फ्राई करके तैयार किया जाता है जिसकी वजह से इसमें फैट और कैलोरी की मात्रा काफी अधिक होती है. जब आप इसे दही में मिलाते हैं तो यह एक हाई-कैलोरी डिश बन जाती है. यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश्ड रिसर्च के मुताबिक, लोग जब किसी अनहेल्दी या फ्राइड चीज को दही के साथ देखते हैं तो यह लगता है कि दही मिलाने के बाद वह हेल्दी हो गया है जबकि इसका उल्टा हो जाता है हेल्दी होने के बजाय बूंदी डालने की वजह से दही भी अनहेल्दी हो जाता है जो वजन बढ़ने की एक बड़ी वजह बनता है.

यह भी पढ़ें: ‘भारत मुझपर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है’, ट्रंप ने कहा पीएम मोदी का मैं बड़ा प्रशंसक

वेट लॉस के लिए इस प्रकार के रायते

यदि आप वेट लॉस कर रहे हैं तो तो स्मार्ट न्यूट्रिशन अवेयरनेस बहुत जरूरी है. आप बूंदी रायते की जगह खीरे का रायता, लौकी का रायता या पुदीने का रायता खा सकते हैं. या फिर सिर्फ नमक डालकर सादा दही खा सकते हैं. इस तरह के रायते से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है. जिसकी वजह से आपको वजन करने में मदद मिलेगी.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital