यूटिलिटी

चुटकियों में बुक होगा ट्रेन टिकट, अब बार-बार नहीं भरना होगा डिटेल, IRCTC ने बुकिंग प्रोसेस में किए बड़े बदलाव

IRCTC Fast Train Ticket Booking: ट्रेन से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए एक बेहद शानदार खबर है. टिकट बुक करते समय स्लो वेबसाइट, उलझाने वाले कैप्चा और बार-बार आने वाले अजीबोगरीब विज्ञापनों से परेशान होने वाले दिन अब जल्द ही लदने वाले हैं. भारतीय रेलवे आईआरसीटीसी (IRCTC) की नई वेबसाइट का ‘बीटा वर्जन’ लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. हाल ही में रेल मंत्रालय के अधिकारियों और एमएनआईटी (MNIT) जयपुर के छात्रों ने इस नए पोर्टल का रिव्यू किया है. दरअसल, छात्रों ने मौजूदा वेबसाइट में कुछ तकनीकी कमियां बताई थीं, जिसके बाद रेलवे ने आगामी 15 जुलाई तक इसके यूजर इंटरफेस और परफॉर्मेंस को पूरी तरह दुरुस्त करने का भरोसा दिया था.

यात्रियों को मिलेंगे कौन से 4 बड़े फायदे?

बार-बार नहीं भरनी होगी डिटेल

अक्सर टिकट बुक करते समय सबसे ज्यादा समय यात्रियों का नाम, उम्र और अन्य जानकारियां भरने में चला जाता है. लेकिन नई वेबसाइट पर आपकी डिटेल सेव रहेगी, जिससे हर बार बुकिंग के समय उसे दोबारा टाइप करने की माथापच्ची नहीं करनी होगी.

एक ही स्क्रीन पर दिखेंगी सभी क्लास की सीटें

अभी तक यात्रियों को स्लीपर, 3AC या 2AC पर अलग-अलग क्लिक करके सीट उपलब्धता (Seat Availability) चेक करनी पड़ती है. अब नए बदलाव के बाद सभी क्लास की खाली सीटें एक साथ एक ही स्क्रीन पर दिखाई दे जाएंगी, जिससे समय की बड़ी बचत होगी.

विज्ञापनों से मिलेगी मुक्ति

लॉगिन करते समय आने वाले पेचीदा कैप्चा को अब काफी छोटा और आसान कर दिया गया है. साथ ही, स्क्रीन पर दिखने वाले भारी-भरकम चमकीले विज्ञापनों और ग्राफिक्स को हटा दिया गया है, जिससे वेबसाइट बेहद स्मूथ चलेगी.

आसान और तेज बुकिंग प्रोसेस

रेलवे ने टिकट बुक करने के पूरे प्रोसेस को काफी छोटा कर दिया है. अब पहले के मुकाबले बहुत कम स्टेप्स को फॉलो करके आपकी टिकट तुरंत बुक हो जाएगी.

40 साल पुराना सिस्टम होगा अपग्रेड

यह सुधार सिर्फ ऊपरी तौर पर नहीं है, बल्कि रेलवे अपने करीब 40 साल पुराने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) को पूरी तरह से अपग्रेड कर रहा है. इसके लिए एक नया पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन भी तैयार किया जा रहा है. इस अपग्रेड के बाद अगले कुछ महीनों में नई वेबसाइट पूरी तरह लाइव हो जाएगी, जिससे टिकट बुकिंग की स्पीड रॉकेट जैसी हो जाएगी.

मंत्रालय का कहना है कि इस नए सिस्टम के आने से तत्काल टिकटों की बुकिंग के दौरान होने वाली ‘फर्जी ऑटोमैटिक बुकिंग’ यानी की थर्ड पार्टी द्वारा सॉफ्टवेयर के जरिए की जाने वाली बुकिंग पर पूरी तरह लगाम लग जाएगी, जिससे आम यात्रियों को आसानी से कंफर्म टिकट मिल सकेगी.

ये भी पढ़ें: E-20 के साथ मिलेगा सामान्य पेट्रोल का विकल्प? सरकार कर रही बड़ा विचार

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

4 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

5 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

5 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago