यूटिलिटी

अब इस Secret ट्रिक्स से मिनटों में पता चलेगा पार्टनर धोखेबाज है या नहीं, आज ही जान लीजिए कही हो न जाए देरी

How To Check Partner Phone: आज के समय में रिलेशनशिप इतने उलझे हुए हो गए हैं कि लोगों को अपने पार्टनर पर छोटी-छोटी बातों पर शक हो जाता है. कुछ लोग ऐसे भी है जो वाकई में अपने साथियों को धोखा देने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. जिसकी वजह से उनपर से भरोसा उठ जाता हैं. ऐसे में आपका पार्टनर धोखा दे रहा है या नहीं इसके बारे में जानने के लिए एक महिला आजकल की लड़कियों को बता रही हैं कि वो कैसे ये पता लगा सकती हैं कि उनका पार्टनर उन्हें धोखा दे रहा है या नहीं. उसने कुछ ऐसे ट्रिक्स का खुलासा किया है जो इतनी आसान हैं पर बेहद कारगर हैं और उसके लिए सिर्फ फोन की जरूरत पड़ती है.

महिला ने बताई Secret फोन ट्रिक्स

अगर आप जाना चाहती है कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा हैं तो एक महिला आपके लिए ऐसा Secret फोन ट्रिक्स के बारे में बताएंगी जिससे आप अपने पार्टनर का काला सच जान पाएंगे. हाल ही में महिला ने बताया कि वो अपने दोस्तों से पूछती रहती हैं कि क्या उन्होंने कभी अपने पार्टनर का फोन हैक किया है या नहीं. जिसके जवाब में कुछ महिलाओं ने काफी रोचक ट्रिक्स बताई है ये वो ट्रिक्स थी जिसकी मदद से लोगों को अपने पार्टनर के काले सच मालूम हुए थे.

जैना ने कहा कि उनकी एक सहेली ने बताया कि था जब फोन्स में फेस आईडी नहीं होती थी, तब एक बार उसने अपने पार्टनर को फोन का लॉक खोलते हुए रिकॉर्ड कर लिया था. उस वीडियो को वो बार-बार देखती थी, जिससे उसे समझ आ गया कि वो कोड का कौन सा पैटर्न टाइप करता है. एक दोस्त ने बताया कि उसने अपने बॉयफ्रेंड के फोन पर उसकी गर्लफ्रेंड का नाम कोड के तौर पर डाला, और फोन खुल गया.

आसानी से हैक हो जाएगा फोन

एक अन्य दोस्त ने कहा कि उसने बस अपने बॉयफ्रेंड से कहा कि वो उसके एपल टीवी पर अपनी एपल आईडी डाल दे, जिससे उसके एपल आई डी की सारी फोटोज सिंक कर गईं और लड़की ने बॉयफ्रेंड और उसकी ऑफिस सहकर्मी की साथ में आपत्तिजनक फोटोज देख लीं.जैना ने अपने एक ओर दोस्त के हवाले से बताया कि उसका बॉयफ्रेंड एक बार अपनी स्मार्टवॉच को घर में इधर-उधर छोड़कर कुछ काम में लगा था.

अचानक घड़ी में नोटिफिकेशन आया जो किसी दूसरी लड़की के मैसेज का था. जिससे वह समझ गई कि वह उसे धोखा दे रहा है. वहीं एक महिला ने अपने साथी के फोन के पासवर्ड में उसकी डेट ऑफ बर्थ टाइप की और आराम से उसे एक्सेस किया तो उसे फोन में पोर्न वीडियोज मिलीं.

ये भी पढ़ें:Jio का सस्ता रिचार्ज प्लान, 11 महिने तक मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G डेटा, जानें कितनी है कीमत

नेटफ्लिक्स का मांग सकती हैं आईडी पासवर्ड

अंत में जैना ने अपने भी सीक्रेट ट्रिक के बारे में बताया कि आज के वक्त में लोग चीजों के पासवर्ड एक ही रखते हैं. इस वजह से सीधे फोन का पासवर्ड मांगने की जगह, लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड से उसका नेटफ्लिक्स का आईडी पासवर्ड मांग सकती हैं और उसी से फोन भी हैक कर सकती हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

योगिनी एकादशी: श्राप से मुक्ति और प्रायश्चित की अनूठी कहानी, जानें महत्व और पूजा के नियम

जानिए योगिनी एकादशी की कथा, इसका महत्व, व्रत के नियम और जीवन से जुड़े खास…

6 minutes ago

क्यों भैरवनाथ के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है माता वैष्णो देवी की यात्रा? जानें माता द्वारा दिए गए वरदान की पूर्ण कथा

Vaishno Devi की तीर्थयात्रा पवित्र गुफा में दर्शन के बाद भैरवनाथ मंदिर में माथा टेकने…

11 minutes ago

क्या पापों से मुक्ति दिलाती है अपरा एकादशी? जानिए इसका असली आध्यात्मिक संदेश

Apara Ekadashi Vrat Guidelines: जानिए अपरा एकादशी का क्या महत्व है, यह व्रत क्यों रखा…

15 minutes ago

आमलकी एकादशी: जानिए इसका धार्मिक महत्व, आंवले के पेड़ की पूजा और व्रत की तारीखें

Amalaki Ekadashi: आमलकी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन आंवले के पेड़ की…

16 minutes ago

156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, जानिए कावेरी नदी के द्वीप पर बसे इस अद्भुत मंदिर का इतिहास

तमिलनाडु के श्रीरंगम में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर 156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे…

24 minutes ago