खेल

NZ vs SA: न्यूजीलैंड ने खत्म किया 92 साल का सूखा, हैमिल्टन टेस्ट में साउथ अफ्रीका को हराकर टेस्ट सीरीज पर जमाया कब्जा

New Zealand vs South Africa: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत लिया है. हैमिल्टन के सेडोन पार्क में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की चौथी पारी में न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 267 रनों का टारगेट था. पूर्व कप्तान केन विलियमसन के शानदार शतक और विल यंग के अर्धशतक की मदद से मेजबान टीम ने 7 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया. न्यूजीलैंड ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया. सीरीज जितने के साथ ही न्यूजीलैंड ने इतिहास रच दिया.

न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराया

दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने मैच को अपने नाम कर लिया. केन विलियमसन और विल यंग के बीच चौथे विकेट के लिए नाबाद 152 रनों की साझेदारी हुई. न्यूजीलैंड टीम ने पहली बार साउथ अफ्रीका को टेस्ट सीरीज में हराया है. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने 92 साल का सूखा खत्म कर लिया है. वहीं मेजबान टीम का ये जीत सेडन पार्क में अब तक का सबसे सफल चेज भी बन गया है.

टेस्ट सीरीज पर जमाया 2-0 से कब्जा

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. पहली पारी में मेहमान टीम ने 10 विकेट खोकर 242 रन बनाए. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 211 रन पर ऑलआउट हो गई. दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने 235 रन बनाए और पहली पारी के बढ़त के आधार पर न्यूजीलैंड को जीत के लिए 267 रनों का टारगेट दिया. जिसे मेजबान टीम ने तीन विकेट खोकर मैच को अपने नाम कर लिया.

केन विलियमसन ने खेली शतकीय पारी

न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने इस मैच में शतकीय पारी खेली. उन्होंने 260 गेंदों में 2 छक्के और 12 चौके की मदद से 133 रन बनाए. वहीं विल यंग ने दूसरे छोड़ पर उनका साथ दिया. पहले टेस्ट की दोनों पारी में केन ने शतकीय पारी खेली थी. इस समय वो शानदार फॉर्म में हैं.

ये भी पढ़ें- 

NZ vs SA: हैमिल्टन टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड का स्कोर 40-1, जीत से 227 रन दूर मेजबान टीम

NZ vs SA: दूसरे दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड 211 रन पर ढेर, साउथ अफ्रीका ने 31 रन की बनाई बढ़त

NZ vs SA 2nd Test: पहले दिन का खेल खत्म, साउथ अफ्रीका ने बनाए 220-6, रचिन रवींद्र ने झटके 3 विकेट

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

51 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

59 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago