Benefits Of Fruit And Vegetables Peel
Benefits Of Fruit And Vegetables Peel: इसमें कोई शक नहीं कि फल और सब्जियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं, लेकिन क्या आप इनके छिलकों के फायदे जानते हैं? हममें से ज्यादातर लोग अक्सर फलों और सब्जियों के छिलकों को कूड़े में फेंक देते हैं, जिससे हमें कई आश्चर्यजनक फायदे मिलते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ फलों और सब्जियों के छिलके बेहद पौष्टिक और मिनरल से भरपूर होते हैं और इनका सेवन करने से न केवल पर्याप्त पोषण मिलता है बल्कि आपके शरीर की कई समस्याएं भी खत्म हो जाती हैं. आइए हम आपको बताते है कि कौनसी फल और सब्जियों के छिलकों को नहीं फेंकना चाहिए.
आप आलू के छिलकों से स्वादिष्ट कुरकुरे स्नैक्स बना सकते हैं. कुरकुरे चिप्स बनाने के लिए बस आलू के छिलके को फॉयर वाली बेकिंग ट्रे पर रख लें. इन छिलकों के ऊपर सरसों का तेल और नमक छिड़कें और इन्हें बेक कर लें. आपके कुरकुरे स्नैक् बनकर तैयार हो जाएगें. आलू के छिलके की यह रेसिपी आप नाश्ते में चाय के साथ खा सकते हैं.
खीरे के छिलके से आप अपनी त्वचा से मुंहासे को हटाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप कब्ज जैसी समस्या से परेशान है तो खीरा के छिलके का सूप बनाकर पीने से काफी फायदा मिलेगा. ये कब्ज की समस्या को दूर करता है.
यह भी पढ़ें : आपके भी घर में सूख रहे हैं तुलसी के पौधे? हरा-भरा बनाने के लिए इन उपायों को अपनाए
प्याज के छिलकों का इस्तेमाल सफाई के लिए भी किया जा सकता है. प्याज के छिलके में एंटीफंगल गुण होते हैं, जो आपकी त्वचा पर चक्कतों और खुजली को कम करने में मदद करता है. प्याज के छिलके से आप हेयर टोनर भी बना सकते हैं. ये बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है.
तरबूज के छिलकों का इस्तेमाल कर आप एक अनोखी सब्जी भी तैयार कर सकते हैं. यह ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है. तरबूज के छिलके में इम्यूनिटी भरपूर मात्रा में होती है. तरबूज के छिलके का जूस पीने से आप अपना वैट लॉस भी कर सकते हैं.
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…