यूटिलिटी

ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 80 पदों पर निकली भर्ती; ऐसे करें अप्लाई

NPCIL Apprentice Recruitment 2026: अगर आपने ITI, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली है और अब नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है.पढ़ाई पूरी करने के बाद फ्रेशर होने की वजह से कई युवाओं को नौकरी मिलने में परेशानी होती है.ऐसे में अप्रेंटिसशिप करियर की शुरुआत करने का अच्छा विकल्प हो सकती है.सरकारी कंपनी न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने ट्रेड, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है.इस भर्ती के तहत कुल 80 पदों को भरा जाएगा.इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.आवेदन करने से पहले योग्यता, उम्र सीमा और चयन प्रक्रिया की जानकारी जरूर समझ लें.

NPCIL में किन पदों पर होगी भर्ती?

NPCIL की इस अप्रेंटिसशिप भर्ती में कुल 80 सीटें रखी गई हैं.इनमें ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन करने वाले युवाओं को मौका मिलेगा.पदों का विवरण इस प्रकार है.

 ट्रेड अप्रेंटिस: ITI इलेक्ट्रीशियन, ITI फिटर और ITI इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के कुल 50 पद
 डिप्लोमा अप्रेंटिस: मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सिविल इंजीनियरिंग के कुल 16 पद
 ग्रेजुएट अप्रेंटिस: मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, ह्यूमन रिसोर्स, फाइनेंस एंड अकाउंट्स और अन्य संबंधित क्षेत्रों के कुल 14 पद

इस तरह अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को आवेदन का मौका दिया गया है.

NPCIL अप्रेंटिस के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता उनके पद के अनुसार निर्धारित की गई है.

ट्रेड अप्रेंटिस: उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में फुल टाइम या रेगुलर ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए.इसमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड शामिल हैं.

डिप्लोमा अप्रेंटिस: मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सिविल ट्रेड के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा होना जरूरी है.

ग्रेजुएट अप्रेंटिस: मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल पदों के लिए इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वहीं ह्यूमन रिसोर्स, फाइनेंस एंड अकाउंट्स और कॉन्ट्रैक्ट एंड मैटेरियल मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों के लिए BBA, BA, BSc, BCom या समकक्ष डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

उम्र सीमा और आरक्षित वर्ग को छूट

NPCIL अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 24 साल होनी चाहिए.उम्र की गणना 18 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी..आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी.SC/ST वर्ग को 5 साल और OBC नॉन-क्रीमी लेयर को 3 साल की छूट दी जाएगी.वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमानुसार 10 से 13 साल तक की छूट मिल सकती है.

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

इस भर्ती में उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग उनकी संबंधित शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी.अगर दो उम्मीदवारों के अंक बराबर होते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी..इस भर्ती में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में स्थित नरौरा परमाणु विद्युत केंद्र के 16 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय अभ्यर्थियों को पहली प्राथमिकता दी जाएगी.स्थानीय उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने पर दूसरे क्षेत्रों के अभ्यर्थियों पर विचार किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने पहले अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत किसी सरकारी कंपनी या निजी औद्योगिक संस्थान में अप्रेंटिसशिप पूरी कर ली है, वे आवेदन नहीं कर सकते.अधूरी अप्रेंटिसशिप छोड़ने वाले उम्मीदवार भी पात्र नहीं होंगे.

NPCIL अप्रेंटिस के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले संबंधित अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

ट्रेड अप्रेंटिस के लिए [NAPS 2.0 पोर्टल http://www.apprenticeshipindia.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करें.
डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए NATS पोर्टल https://nats.education.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करें.
ट्रेड अप्रेंटिस के लिए NPCIL की Establishment ID E05200901473 का इस्तेमाल करें.
डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए Establishment ID NUPBUC093592 के माध्यम से आवेदन करें.
इसके बाद जरूरी दस्तावेज, मार्कशीट, सर्टिफिकेट, निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें.
सभी जानकारियां जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें और आवेदन नंबर सुरक्षित रख लें.

आवेदन से पहले जरूर चेक करें जरूरी जानकारी

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले NPCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती का नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें.इसमें दस्तावेजों, मेडिकल मानकों, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी शर्तों की पुष्टि कर लें.आवेदन की अंतिम तारीख भी आधिकारिक नोटिफिकेशन से जांचें, ताकि मौका हाथ से न निकल जाए.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

रोज सुबह खाली पेट खाएं 5 मुनक्के, कब्ज से लेकर कमजोरी तक में मिलेंगे कई फायदे

Munakka Benefits: - मुनक्का फाइबर, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इसका नियमित…

31 minutes ago

विदेशी बाजार में भारतीय सामानों की धूम: अक्टूबर में 29.9% उछला निर्यात, इलेक्ट्रॉनिक्स व पेट्रोलियम सेक्टर ने तोड़े रिकॉर्ड

विदेशी बाजार में भारतीय सामानों की धूम! अक्टूबर में भारत का निर्यात 29.9% बढ़कर 89.99…

53 minutes ago

विदेशी कोर्ट के तलाक पर दूसरी शादी करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट ने दी चेतावनी

सुप्रीम कोर्ट ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि भारत में हुई शादी केवल…

1 hour ago

‘दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा बंद होनी चाहिए’, सपा सांसद एसपी सिंह पटेल के बयान पर विवाद

SP Singh Patel: समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने दुर्गा प्रतिमा की…

2 hours ago