RBI रेपो रेट से लेकर फ्रिज-एसी और ITR तक…जानिए 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल जाएगा?

October 2026 Rule Changes: अक्टूबर 2026 की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की जेब और घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ने वाला है. 1 अक्टूबर से बैंकिंग, फिक्स डिपॉजिट (FD), स्मॉल सेविंग्स स्कीम, एलपीजी सिलेंडर, यूपीआई मर्चेंट चार्जेस और इनकम टैक्स से जुड़े 8 बड़े नियमों में फेरबदल होने जा रहा है.

इसके साथ ही त्योहारी सीजन के बीच कार, एसी, टीवी और फ्रिज जैसी चीजें खरीदना भी महंगा होने वाला है. अगर आप भी निवेश करते हैं, एटीएम से कैश निकालते हैं या खरीदारी का प्लान बना रहे हैं, तो इन बदलावों को ध्यान से समझ लें.

SBI एटीएम और कैश विड्रॉल पर लगा ब्रेक

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 1 अक्टूबर से अपने नियमों में बड़ा बदलाव किया है:

सैलरी पैकेज अकाउंट: दूसरे बैंकों के एटीएम या ADWM से फ्री ट्रांजेक्शन की सीमा 10 से घटाकर सिर्फ 5 कर दी गई है. सीमा समाप्त होने के बाद हर फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर ₹23 + GST और नॉन-फाइनेंशियल पर ₹11 + GST का जुर्माना देना होगा.

BSBD (बेसिक सेविंग्स) खाता: महीने में केवल 4 कैश विड्रॉल (एईपीएस बायोमेट्रिक निकासी समेत) फ्री रहेंगे. इसके बाद हर निकासी पर ₹15 + GST का अतिरिक्त चार्ज वसूला जाएगा.

रसोई गैस सिलेंडर के लिए ‘बायोमेट्रिक’ अनिवार्य

LPG सिलेंडर नियम: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए आधार के जरिए बायोमेट्रिक पहचान अनिवार्य कर दी गई है. यह केवाईसी डिलीवरी बॉय, गैस एजेंसी या ऐप के जरिए पूरी की जा सकती है.

FD और सेविंग्स स्कीम्स: RBI का 3 करोड़ या उससे अधिक के बल्क डिपॉजिट पर नया नियम लागू होगा, जिससे बैंकों को ब्याज दर तय करने में ज्यादा स्वायत्तता मिलेगी. साथ ही PPF, सुकन्या समृद्धि और NSC जैसी छोटी बचत योजनाओं की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए नई ब्याज दरों का ऐलान होगा.

5 से 7 अक्टूबर के बीच आएगा RBI का फैसला

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक 5 से 7 अक्टूबर 2026 के बीच होने जा रही है. वर्तमान में रेपो रेट 5.25% है. एक्सपर्ट्स और एसबीआई रिसर्च के मुताबिक, महंगाई को काबू में करने के लिए आरबीआई रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी कर सकता है. अगर रेपो रेट बढ़ता है, तो बैंकों के कर्ज महंगे होंगे और आपकी ईएमआई (EMI) का बोझ बढ़ जाएगा.

यह भी पढ़ें-28 दिन का चक्कर खत्म, अब 30 दिन की वैलिडिटी! TRAI के नए नियमों की जीत पर बोले राघव चड्ढा

31 अक्टूबर टैक्स ऑडिट ITR की आखिरी तारीख

ITR डेडलाइन: टैक्स ऑडिट के दायरे में आने वाले कारोबारियों और करदाताओं के लिए 31 अक्टूबर 2026 इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख है.

NRI प्रॉपर्टी डील: एनआरआई (NRI) से संपत्ति खरीदने वालों को अब अलग से टैन (TAN) नंबर की जरूरत नहीं होगी, अब यह प्रक्रिया पैन (PAN) के जरिए ही पूरी हो सकेगी. वहीं ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के लिए रिफंड, रिटर्न, वारंटी और इंपोर्टेड सामान की कंट्री ऑफ ओरिजिन बताना अनिवार्य कर दिया गया है.

त्योहारी सीजन में महंगाई का तड़का

दिवाली और त्योहारों पर खरीदारी करने वालों का बजट बिगड़ने वाला है. मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और हुंडई ने अपने चुनिंदा मॉडलों की कीमतें बढ़ा दी हैं. तांबा, एल्युमिनियम, स्टील और फ्रेट कॉस्ट बढ़ने के कारण कंपनियों ने लागत का बोझ ग्राहकों पर डाल दिया है. इसके चलते एसी के दाम 5-8% और टीवी, फ्रिज व वॉशिंग मशीन जैसी इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुएं 3-4% तक महंगी हो रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

8 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

22 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

2 hours ago

Diwali 2026: दिवाली की रात जरूर करें इन 4 पाठों का जाप, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा, जानें शुभ मंत्र

Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…

3 hours ago