OnePlus Bullets Wireless Z3: हाल ही में OnePlus ने भारत में अपना एक नया नेकबैंड लॉन्च किया है जो उन लोगों के लिए काफी यूजफुल हो सकता है जिन्हें अपने TWS इयरबड्स के गिरने का डर या फिर उसे बार-बार जेब से निकालकर कानों में लगाने में आलस आता है.
OnePlus का ये नेकबैंड स्टाइल इयरफोन इसके 2022 में लॉन्च किए गए Bullets Z2 की तुलना में काफी अपग्रेडेड और अफोर्डेबल है. यह नेकबैंड मार्केट में Bullets Wireless Z3 के नाम से 24 जून को लॉन्च होगी. आइए जानते है इससे जुड़ी एक-एक जानकारी…
OnePlus की ये स्टाइलिश नेकबैंड भारत के बाजार में 1,699 रुपये की अफोर्डेबल प्राइस के साथ लॉन्च होने वाली है जिसे ग्राहक OnePlus पोर्टल, OnePlus स्टोर ऐप या फिर किसी अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीद सकेंगे.
26 ग्राम के वजन में यह नेकबैंड वर्कआउट के दौरान कॉल्स को रिसीव करने में काफी यूजफुल है. इसमें इन्सटॉल्ड 12.4 mm की डाइनेमिक ड्राईवर से आपको बेस और साउंड बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा. इसकी AAC और SBC कोड्स की मदद से यूजर्स को अन्य डिवाइसेस के साथ बेहतर ऑडियो क्वालिटी का भी एक्सपीरियंस मिलेगा.
USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के साथ इस डिवाइस में यूजर्स को 220 mAh की बैटरी दी गई है. जो एक बार फुल चार्ज करने पर 36 घंटे का बेहतरीन बैटरी बेकअप देगा जिससे यूजर्स को बार-बार के चार्जिंग के झंझट से बचाता है. कंपनी का ये भी दावा है की यह डिवाइस केवल 10 मिनट की चार्जिंग से 37 घंटे तक का बैटरी बेकअप देगा.
इसका Bluetooth version 5.4 यूजर्स को 10 मीटर की दुरी तक बेहतरीन कनेक्टिविटी देता है साथ ही यह गुगल फास्ट सपोर्ट की मदद से एंड्रॉइड डिवाइसेस से इंस्टेंटली कनेक्ट हो जाता है.
IP55 की रेटिंग के साथ यह नेकबैंड वॉटर एंड डस्ट प्रूफ है. इसके साथ डिवाइस में यूजर्स को एक बेहतरीन कंट्रोल सिस्टम मिलता है जैसे सिंगल टैप, डबल टैप, ट्रिपल टैप और प्रेस एंड होल्ड का फंक्शन मिलता है. साथ ही अन्य डिवाइसेस से अलग यह डिवाइस मैग्नेटिक कंट्रोल्स का फिचर देता है जिससे यूजर्स को ऑटोमैटिक प्ले एंड पॉज की सुविधा मिलती है.
-भारत एक्सप्रेस
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…