दुनिया

Iran Israel War: इजरायल का साथ देने आ रहा अमेरिका! कतर स्थित अमेरिकन एयरबेस से भेजे सैन्य परिवहन विमान, अब क्या करेगा ईरान

Iran Israel War: ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष में क्या अब अमेरिका भी शामिल होने जा रहा है. ये बातें इसलिए हो रही हैं क्योंकि अभी हाल ही में एक वेबसाइट ने कुछ सैटेलाइट इमेज जारी कर बताया है कि कतर के अल उदीद एयर बेस में मौजूद अमेरिका के सैन्य परिवहन विमान USAF C-130 और C-17, आईएसआर प्लेटफॉर्म और टैंकर्स के साथ ही, बहरीन में मौजूद अमेरिकी नौसेना के जहाज वापस लौट रहे हैं. अमेरिका के द्वारा किए जा रहे इस स्ट्रेटेजिक मूवमेंट से ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच उसके शामिल होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है. अगर ऐसा होता है तो ईरान के लिए आने वाला समय काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है.

ऑरोरा इंटेल ग्रुप जो कि ओपन सोर्स सूचना की समीक्षा करता है, ने जानकारी दी है कि ईरान-इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर अमेरिका ने रातों रात प्रेस्टविक, स्कॉटलैंड और इटली में मौजूद अपने यूरोपियन ठिकानों पर वायुसेना के इंधन भरने वाले टैंकर और सी-17 यानों को भेजा है.

गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को तुरंत अपने परमाणु कार्यक्रम को बंद कर समझौता करने के लिए कहा था. ऐसा नहीं करने पर ट्रंप ने ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी.

ये भी पढ़ें- Nuclear Weapons Ranking: परमाणु हथियारों के मामले में अमेरिका से भी ज्यादा ताकतवर है रूस! भारत की रैंकिंग जानकर हो जाएंगे हैरान

सऊदी अरब में भी भेजे फाइटर प्लेन

ऑरोरा इंटेल ग्रुप ने ये भी दावा किया है कि अमेरिका ने इटली स्थित अपने सैन्य बेस से एक दर्जन एफ-16 फाइटर जेट्स सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस भेजा है. इसी तरह अरब के अन्य जगहों पर भी अमेरिकी गतिविधियां देखी जा सकती है.

खामेनेई को चेतावनी देते हुए ट्रंप ने ये कहा

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कई पोस्ट किए. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई को संबोधित पोस्ट में लिखा कि “हम जानते हैं ईरानी प्रमुख कहां छिपा है. ईरान के आसमान में हमारा कब्जा है. हम उसे अभी मार नहीं रहे, कम से कम अभी तो नहीं. लेकिन हम नहीं चाहते कि उसकी मिसाइलें नागरिकों या अमेरिकी सैनिकों पर दागी जाए. हमारा धैर्य खत्म हो रहा है.”

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

5 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

5 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

9 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

24 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

26 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

39 minutes ago