देश

‘मेरे घर के बाहर गोली चली या चलवाई गई’, तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Tejashwi Yadav Firing: बिहार की राजधानी पटना के पॉश इलाके पोलो रोड में फायरिंग की घटना को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इस घटना को लेकर राज्य की नीतीश कुमार सरकार को घेरा और कई गंभीर आरोप लगाए.

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आज मेरे आवास के बाहर गोली चली या चलवाई गई है. एनडीए के राज में सत्ता संरक्षित अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि अपराधी हाई सिक्योरिटी जोन में खुलेआम फायरिंग करते घूम रहे हैं.

तेजस्वी यादव की एक्स पोस्ट से मचा सियासी भूचाल

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”आज मेरे आवास के बाहर गोली चलाई/चलवाई गई है. एनडीए के राक्षस राज में सत्ता संरक्षित अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि अपराधी हाई सिक्योरिटी जोन में कुछ ही दूरी पर जहां राज्यपाल आवास राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, नेता प्रतिपक्ष आवास, न्यायाधीश आवास और एयरपोर्ट है, वहां खूंखार अपराधी खुलेआम फायरिंग करते घूम रहे हैं. खबरदार! कोई इसे जंगलराज कहेगा तो? वैसे भी कल प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं इसलिए गोदी मीडिया को सकारात्मक छवि बनाए रखनी है.”

पटना के पॉश इलाके पोलो रोड में विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित कई वरिष्ठ मंत्रियों के घर हैं. बताया जाता है कि अपराधी राहुल कुमार की हत्या की नीयत से आए थे, जब उनका निशाना चूक गया तो वे फरार हो गए. हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई.

दो बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोली

पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, जिससे हमलावरों की पहचान करने में मदद मिल सके. बताया जा रहा है कि दो अपराधी एक बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए.

पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधी गिरफ्तार हो जाएंगे. इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इलाके में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि और जानकारी मिल सके.

ये भी पढ़ें: UP News: सिद्धार्थनगर के 17 लोग ईरान में फंसे, परिजनों को सता रही चिंता

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

यूपी भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…

5 minutes ago

किराया 625 और मांगा 1479…विरोध करने पर ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी और दी धमकी

गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…

7 minutes ago

दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये? जानिए किन किसानों को मिलेगा फायदा और क्या है नियम

Maharashtra Farmer Scheme: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में आने वाले हैं…

26 minutes ago

सैलून के फेंके हुए बालों से चलेगी गाड़ियां? गुजरात के इस स्टार्टअप के दावे ने सबको चौंकाया

सैलून में कटकर बर्बाद होने वाले बालों से अब इथेनॉल बनाने का दावा किया जा…

27 minutes ago

पीएम मोदी बनास डेयरी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में…

39 minutes ago

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

51 minutes ago