यूटिलिटी

OnePlus Pad 3 भारत में लॉन्च, दमदार बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के साथ, 5 सितंबर से होगी बिक्री

स्मार्टफोन और गैजेट्स बनाने वाली कंपनी OnePlus ने भारतीय मार्केट में अपना नया टैबलेट OnePlus Pad 3 लॉन्च कर दिया है. इस टैबलेट को कंपनी ने जून 2025 में ग्लोबल मार्केट में पेश किया था, जहां इसे सिर्फ यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में उपलब्ध कराया गया था. अब यह टैबलेट भारत में भी आ चुका है और इसकी बिक्री 5 सितंबर 2025 से शुरू होने जा रही है. OnePlus Pad 3 को कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है. पहला वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत ₹42,999 रखी गई है. वहीं दूसरा वेरिएंट 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत ₹47,999 है. ग्राहक इस पर ₹5,000 तक का बैंक ऑफर भी पा सकते हैं, जो चुनिंदा बैंकों के कार्ड पर मिलेगा.

दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग

इस टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत है इसकी बैटरी. इसमें कंपनी ने 12140mAh की बैटरी दी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है. इसके साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जर भी मिलता है, जिससे डिवाइस बहुत तेजी से चार्ज हो सकता है. OnePlus Pad 3 को प्रीमियम लुक देने के लिए मेटल यूनिबॉडी डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है. इसकी मोटाई केवल 6mm है, जिससे यह बेहद स्लिम और स्टाइलिश दिखता है. इसमें 13.2 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 3.4K रेज़ोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसके साथ ही इसमें Dolby Vision HDR और HDR10+ का भी सपोर्ट दिया गया है, जो बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

परफॉर्मेंस की बात करें तो OnePlus Pad 3 में Octa Core Snapdragon 8 Elite (3nm) चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ Adreno 830 GPU मिलता है. यह टैबलेट Android 15 आधारित OxygenOS 15 पर काम करता है. भारी-भरकम गेमिंग, मल्टीटास्किंग और स्ट्रीमिंग के लिए यह एक दमदार विकल्प साबित हो सकता है.

कैमरा और ऑडियो फीचर्स

फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए टैबलेट में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो LED Flash के साथ आता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. इसके अलावा, बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इसमें 8 स्पीकर्स का सेटअप दिया गया है, जो थिएटर जैसा साउंड प्रदान करता है. OnePlus Pad 3 को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है- Storm Blue और Frosted Silver. यह टैबलेट 5 सितंबर से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा.

ये भी पढ़े: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव पर क्यों लगाया गया 102 करोड़ रुपये का जुर्माना, किस मामले में जेल भेजी गईं..जो नहीं मिल पना रही जमानत

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

Gurugram: PG में मृत मिली एटा की 20 साल की लड़की, संदेह उसके लिव-इन-पार्टनर पर; मां ने लगाया हत्या का आरोप

Gurugram PG woman dead live-in partner: गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित पीजी में 20 वर्षीय युवती…

3 hours ago