Diwali 2100 Deep Donation
Diwali 2100 Deep Donation: दीपावली केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और उम्मीदों का उत्सव भी है. इसी आस्था को जीवंत करते हुए सुल्तानपुर में अयोध्या की सीमा से सटे ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर भव्य दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया. आदि गंगा गोमती के तट पर 2100 दीपों की रोशनी ने ऐसा आध्यात्मिक दृश्य प्रस्तुत किया, जिसने लोगों को भगवान राम की स्मृतियों और सनातन परंपरा से जोड़ दिया.
लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित दियरा घाट को प्राचीन और धार्मिक महत्व वाला स्थान माना जाता है. स्थानीय मान्यता के अनुसार, लंका विजय के बाद भगवान राम जब अयोध्या लौट रहे थे, तब उन्होंने आदि गंगा गोमती के इसी तट पर प्रथम दीपदान किया था. दीपदान के बाद भगवान राम अवधपुरी यानी अयोध्या में प्रवेश किए थे. इसी मान्यता के चलते दियरा घाट को दीपावली की परंपरा से विशेष रूप से जुड़ा हुआ माना जाता है.
छोटी दीपावली यानी शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. लोगों ने घी और तेल के दीप जलाकर आदि गंगा गोमती के तट को रोशन किया. देखते ही देखते घाट दीपों की जगमगाहट से नहा उठा. श्रद्धालुओं के लिए यह केवल दीप जलाने का अवसर नहीं, बल्कि भगवान राम की परंपरा को याद करने और उसे आगे बढ़ाने का भावनात्मक क्षण भी रहा.
दीपदान कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राज प्रसाद उपाध्याय भी पहुंचे. उनके साथ लोगों ने दीप जलाकर भारत की खुशहाली, देश की प्रगति और नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. दीपों की रोशनी के बीच श्रद्धा और विश्वास का माहौल दिखाई दिया. दियरा घाट पर आयोजित यह दीपदान कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का संदेश भी देता नजर आया. 2100 दीपों की लौ ने छोटी दीपावली को खास बनाते हुए भगवान राम से जुड़ी मान्यता और परंपरा को एक बार फिर लोगों के मन में जीवंत कर दिया.
भारत एक्सप्रेस
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…
मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…