मनोरंजन

शाहरुख खान की बेटी सुहाना की करोड़ो की जमीन खरीद पर विवाद, फिल्म डेब्यू से पहले बढ़ी मुश्किलें

Suhana Khan Land Purchase Case: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जमीन को लेकर विवादों में आ गई हैं. मामला महाराष्ट्र के अलीबाग के थल गांव का है. यहां सरकार ने खेती के लिए किसानों को जमीन अलोट की थी. आरोप है कि सुहाना ने वही जमीन खरीद ली. नियमों के मुताबिक ऐसी जमीन खरीदने के लिए कलेक्टर की अनुमति जरूरी होती है.

लेकिन कहा जा रहा है कि सुहाना ने न तो मंजूरी ली और न ही जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी की है. अब यह मामला विवादों में घिर गया है और जांच के बाद जमीन का सौदा रद्द होने या जुर्माना लगने की संभावना जताई गई है.

करीब 12.91 करोड़ रुपये में खरीदी जमीन

जानकारी के अनुसार, सुहाना ने यह जमीन मुंबई के कफ परेड में रहने वाले खोटे परिवार से करीब 12.91 करोड़ रुपये में खरीदी थी. इस डील पर उन्होंने 77.46 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी भी अदा की. यह सौदा 30 मई 2023 को स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के जरिए पूरा हुआ. अब इस मामले की जांच शुरू हो गई है. इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस के रेजिडेंट डिप्टी कमिश्नर ने अलीबाग तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी है.

महाराष्ट्र कृषि भूमि अधिनियम, 1961 के अनुसार केवल किसान या वह व्यक्ति जिसके परिवार के पास पहले से खेती की जमीन है, वही ऐसी संपत्ति खरीद सकता है. गैर-किसान सीधे कृषि भूमि नहीं खरीद सकते. अगर सरकार ने किसी किसान को केवल खेती के लिए जमीन दी है, तो उसे बेचने के लिए कलेक्टर की मंजूरी लेना अनिवार्य है. इस प्रक्रिया में खरीदार और विक्रेता दोनों को तहसीलदार और कलेक्टर से NOC लेना होता है.

ये भी पढ़ें: लता मंगेशकर से मिली संगीत की पहली बड़ी सौगात, जिसने बदल दी थी प्यारेलाल की किस्मत

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

घर में जन्मदिन का केक काटने का इंतजार कर रही थी बेटी, उधर आतंकियों से लोहा लेते शहीद हो गए तुकाराम ओंबले

एक तरफ घर में बेटी के जन्मदिन की खुशियां थीं, दूसरी तरफ मुंबई की सड़कों…

23 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

46 minutes ago

अर्थव्यवस्था के आंकड़ों पर ट्रंप का बड़ा दावा, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी कही अहम बात

Donald Trump GDP Growth Claim: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी जीडीपी आंकड़ों में संशोधन को लेकर…

55 minutes ago

कायम है किताबों का जादू: मुंबई बुक फेस्टिवल में पहुंचे CMD उपेंद्र राय और आचार्य मनीष

मुंबई में जारी 'मुंबई बुक फेस्टिवल' किताबों के महाकुंभ के रूप में उभरा है. भव्य…

1 hour ago

कौन हैं अर्चना तिवारी? अनंत सिंह की बेटी की शादी में गिरे नोट लेने से इनकार कर बनीं चर्चा का केंद्र

Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में नोट लेने…

1 hour ago

पंचायत चुनाव में अभी और इंतजार: योगी सरकार ने ग्राम प्रधानों को फिर 6 महीने के लिए बनाया प्रशासक

उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव में देरी और पिछड़ा वर्ग की गणना पूरी न…

1 hour ago