Brij Bhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश के बाहुबली और कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आज भारत में दो ही खलनायक हैं, पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण. भाजपा के पूर्व सांसद का यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लोग इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
दरअसल बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह रामनवमी के अवसर पर बिहार के बाढ़ पहुंचे थे. जहां उन्होंने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बयान दिया. जिसके बाद उनके इस बयान को लेकर राजनीति गर्म हो गई है.
देश में दो ही खलनायक हैं- बृजभूषण
रामनवमी पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आज देश में दो ही खलनायक हैं, मैं यह जानता हूं कि मेरी बात आपलोगों को गहरी चोट करेगी. उन्होंने कहा कि आज देश में सारी समस्याओं की जड़ मुसलमान हैं. आज लोगों की नजर में खाली मुसलमान ही बचा है और कोई नहीं. और दूसरा खलनायक है सवर्ण.
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि "आज इस देश के अंदर दो खलनायक है…एक मुसलमान खलनायक और दूसरा सवर्ण"#BrijBhushanSharanSingh pic.twitter.com/tg8CZbkFSC
— SOURAV RAJ (@souravreporter2) March 28, 2026
अपने बयान के पक्ष में तर्क देते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा कि आज देश की सारी समस्याएं मुसलमानों के चलते होती है. उनके पक्ष में कौन खड़ा होता है. बृजभूषण शरण सिंह आगे कहते हैं,
भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर सभी पार्टियां उनके साथ खड़ी होती हैं.
सवर्णों के साथ कौन खड़ा?
उन्होंने फिर भाषण सुनने आए लोगों से सवाल किया कि सवर्णों के साथ खड़ा होने के लिए कौन सी पार्टी आती है? जिसपर भीड़ ने एक सुर में चिल्लाते हुए कहा, “कोई नहीं”. जिसपर उन्होंने कहा कि “क्यों हो गए न खलनायक”.
शेर के जरिये लोगों से किया आग्रह
कैसरगंज के पूर्व सांसद ने एक शेर के जरिये लोगों से आग्रह किया, उन्होंने कहा,
इतने गहरे घाव कहां से आए होंगे, लगता है तुमने भी दोस्त बनाए होंगे.
अपने इस शेर को आज सवर्णों की हालत से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि रामनवमी के मौके पर आप सभी से आग्रह है कि आपलोग भगवान राम के रास्ते पर चलें.
ये भी पढ़ें- रामनगरी में अग्नि तांडव! सरयू तट पर धू-धू कर जला महायज्ञ का पंडाल, अयोध्या में मची भगदड़
पूर्व सांसद ने लोगों से शर्म छोड़कर आगे बढ़कर सबको जोड़ने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ अपना देखना होगा और शर्म छोड़कर आगे बढ़ने की दिशा में काम करना होगा. हमें सबको जोड़ते हुए साथ लेकर चलना ही होगा. उन्होंने भगवान राम और केवट के प्रसंग से लोगों को प्रेरणा लेने की अपील की.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




