डोनाल्ड ट्रंप का ट्रुथ सोशल पोस्ट
Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया है. इस बार वजह अमेरिका की चुनावी व्यवस्था पर उनकी टिप्पणी से ज्यादा एक ऐसी गलती है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया. ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से भारत का नाम लिख दिया. उनका पोस्ट ट्रूथ सोशल पर सामने आया, जिसमें उन्होंने अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए.
ट्रंप ने अपने पोस्ट में अमेरिका के कई शहरों और राज्यों में चुनावी नतीजों की गिनती में लगने वाले समय पर नाराजगी जताई. उन्होंने डेट्रॉइट, फिलाडेल्फिया और कैलिफॉर्निया का जिक्र करते हुए कहा कि बेहद कम अंतर से आए चुनावी नतीजों की गिनती में कई सप्ताह लग जाते हैं. इसी सिलसिले में उन्होंने अमेरिका में वोटिंग प्रक्रिया को लेकर कड़ी टिप्पणी की और इसे भ्रष्ट तक बता दिया.
ब्राजील की जगह भारत का नाम
ट्रंप की पोस्ट में असली चूक उस वक्त हुई, जब वह ब्राजील में हुए राष्ट्रपति चुनाव की बात कर रहे थे. माना जा रहा है कि ब्राजील का नाम लिखने की जगह उन्होंने गलती से भारत का नाम टाइप कर दिया. यही वजह है कि उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई. जिसके बाद से सोशल मीडिया लोगों ने उनके पोस्ट का मजाक बनाने लगे.

ब्राजील में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव का पहला दौर हुआ. वोटिंग खत्म होने के बाद शाम 5 बजे से नतीजे सामने आने लगे. 99 फीसदी से ज्यादा मतों की गिनती के बाद पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे फ्लावियो बोल्सोनारो को करीब 47.2 फीसदी वोट मिले, जबकि मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा को लगभग 45 फीसदी वोट हासिल हुए.
ये भी पढ़ें: ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?
अब होगा सीधा मुकाबला
किसी भी उम्मीदवार को जीत के लिए जरूरी बहुमत नहीं मिला. ऐसे में ब्राजील की इलेक्टोरल कोर्ट ने लूला और फ्लावियो बोल्सोनारो के बीच 25 अक्टूबर को रनऑफ कराने का ऐलान किया है. पहले दौर में जीत नहीं मिलने पर लूला ने नतीजे को अप्रत्याशित बताया. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि वह पहले ही दौर में जीत हासिल कर लेंगे. हालांकि अब मुकाबला दूसरे दौर में पहुंच चुका है और लूला ने संकेत दिया है कि अगले दिन से उनकी नई चुनावी मुहिम शुरू होगी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

