PM Kisan 24th Installment: देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए इस बार की दिवाली बेहद खास और खुशियों से भरी होने जा रही है. अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा जिले से एक सिंगल क्लिक के जरिए देश भर के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में pm kisan योजना की अगली किस्त जारी करेंगे. इसके तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ₹18,680 करोड़ से ज्यादा की भारी-भरकम राशि सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी.
गुजरात के कृषि मंत्री जीतू वाघाणी ने इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि करते हुए तैयारियों का जायजा लिया. प्रधानमंत्री मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान बनासकांठा जिले के भीलडी में आयोजित भव्य ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम से इस राशि (PM Kisan 24th Installment) को डिजिटली ट्रांसफर करेंगे. इस अकेले कार्यक्रम से सिर्फ गुजरात राज्य के ही 52.33 लाख से अधिक किसान परिवारों के खातों में ₹1,051 करोड़ से ज्यादा की राहत राशि पहुंचेगी.
इसके अगले दिन यानी 31 अक्टूबर को पीएम मोदी नर्मदा जिले के एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भी शिरकत करेंगे.
केंद्र सरकार की इस सबसे लोकप्रिय pm kisan योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. यह राशि ₹2,000-₹2,000 की तीन समान किस्तों में चार-चार महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है. सरकार अब तक इस योजना की 23 किस्तों के जरिए देशभर के किसानों को ₹4.47 लाख करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद पहुंचा चुकी है.
अगर आप भी pm kisan ki kist का इंतजार कर रहे हैं, तो तुरंत आधिकारिक पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाकर अपना pm kisan status और बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें ताकि किस्त रुकने की कोई गुंजाइश न रहे.
ये भी पढ़ें- छुक-छुक कर पहाड़ों में बरसे नोट! दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन ने चंद दिनों में कमा डाले करोड़ों रुपये
किस्त जारी करने के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी बनासकांठा में कृषि और डेयरी क्षेत्र को भी बड़ी सौगात देंगे. पीएम मोदी बनास डेयरी द्वारा थराद और राधनपुर में स्थापित किए जा रहे दो नए कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट्स का शिलान्यास करेंगे. इन अत्याधुनिक संयंत्रों में किसानों और पशुपालकों से गोबर खरीदकर बायो-CNG तैयार की जाएगी.
इन दो नए प्लांट्स के शुरू होने के बाद बनास मॉडल के तहत बायो-CNG संयंत्रों की कुल संख्या बढ़कर छह हो जाएगी, जिनकी क्षमता प्रतिदिन 515 टन गोबर का प्रसंस्करण करने की होगी. इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और लोगों को सस्ती दरों पर ईंधन भी उपलब्ध होगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…
MLC Election Results 2026 में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर किसे…
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…
करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…