यूटिलिटी

DA Hike से केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी: 60 फीसदी मिलेगा महंगाई भत्ता, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

PM Modi Govt DA Hike 2026: देश के करीब 1.19 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को पिछले तीन महीने से जिस ‘गुड न्यूज़’ का बेसब्री से इंतजार था, वह शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को आखिरकार आ ही गई. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को अपनी आधिकारिक मंजूरी दे दी है. इस ताजा फैसले के साथ ही अब महंगाई भत्ता मूल वेतन (Basic Pay) के 58% से बढ़कर सीधे 60% हो गया है. वित्तीय वर्ष 2025-26 के इस अंतिम DA हाइक से देश के करीब 50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और 65 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को सीधा फायदा पहुंचेगा.

मिलेगा 3 महीने का एरियर (da hike latest news)

इस बढ़ोतरी की सबसे अच्छी बात यह है कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से ही प्रभावी माना जाएगा. इसका सीधा मतलब यह है कि जब अप्रैल महीने की सैलरी कर्मचारियों के खाते में आएगी, तो उसमें सिर्फ बढ़ा हुआ वेतन ही नहीं होगा, बल्कि पिछले तीन महीनों (जनवरी, फरवरी और मार्च) का बकाया (Arrears) भी जोड़कर दिया जाएगा.

10 साल में पहली बार इतनी देरी (da hike april 2026)

केंद्र सरकार आमतौर पर साल में दो बार (जनवरी और जुलाई में) ऑल-इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स-इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आंकड़ों के आधार पर डीए में संशोधन करती है. अक्सर जनवरी-जून छमाही के लिए DA का ऐलान मार्च में होली के आसपास हो जाता था.

यह पिछले 10 सालों में पहला मौका है जब सरकार ने अप्रैल के 15 दिन बीत जाने के बाद डीए का ऐलान किया है. इस अप्रत्याशित देरी के कारण कर्मचारी और पेंशनर्स पशोपेश में थे. कई संगठनों ने न सिर्फ सरकार को पत्र लिखा था, बल्कि बीते गुरुवार को कई विभागों के कर्मचारियों ने लंच आवर में इसके विरोध में प्रदर्शन भी किया था.

कितनी बढ़ जाएगी सैलरी और पेंशन?

कर्मचारियों के लिए: यदि किसी कर्मचारी की बेसिक पे (Basic Pay) 36,500 रुपये प्रति माह है, तो 58% के हिसाब से उसका वर्तमान DA 21,170 रुपये था. 2% की बढ़ोतरी (60%) के बाद यह DA 21,900 रुपये हो जाएगा. यानी हर महीने सैलरी में सीधा इजाफा और साथ में 3 महीने का एरियर.

पेंशनर्स के लिए: अगर किसी पेंशनर की बेसिक पेंशन 9,000 रुपये है, तो 58% के हिसाब से उनकी महंगाई राहत (DR) 5,220 रुपये थी. अब 60% होने पर यह 5,400 रुपये हो जाएगी, यानी हर महीने 180 रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी.

ये भी पढ़ें: ‘चंदा’ बनेगा टिकट का आधार: ‘खाली खजाना’ भरने सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी, राहुल गांधी करेंगे कैंपेन की शुरूआत

8वें वेतन आयोग की मांग 9da hike news today)

यह DA बढ़ोतरी ऐसे समय में आई है जब कर्मचारी संगठन प्रस्तावित 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के तहत सैलरी स्ट्रक्चर में बड़े बदलावों की मांग कर रहे हैं. बता दें कि सरकार ने पिछले साल नवंबर में ही 8वें वेतन आयोग का गठन कर दिया था, जिसे 18 महीने में अपनी सिफारिशें सौंपनी हैं.

देर आए दुरुस्त आए! (Modi Cabinet DA Hike)

2% की इस बढ़ोतरी ने अप्रैल की गर्मी में कर्मचारियों को एक बड़ी आर्थिक ठंडक दी है. 60% DA का आंकड़ा छूना अपने आप में एक बड़ा माइलस्टोन है. अब कर्मचारियों की नजरें 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर टिकी हैं, जो भविष्य में उनके वेतन ढांचे की पूरी तस्वीर बदल कर रख देगा. फिलहाल, इंतजार अब बस सैलरी के मैसेज के बजने का है, जो इस बार एरियर की खनक के साथ आएगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

28 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

35 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

41 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

59 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

1 hour ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago