राशन कार्ड
Ration Card Rules: भारत सरकार अपने देश के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती रहती है. सरकार की अलग-अलग योजनाओं का लाभ देश के अलग-अलग लोगों को मिलता है. देश के गरीब जरूरतमंद लोगों को ध्यान में रखते हुए यह योजनाएं चलाई जाती है. आज भी देश में बहुत से लोग ऐसे है जो अपने दो वक्त के खाने तक का इंतजान नहीं कर पाते हैं. भारत सरकार इस तरह के लोगों की मदद करते हैं.
सरकार नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत इन लोगों को बेहद कम कीमत पर राशन मुहैया करवाती है और फ्री में राशन देती है. हाल ही में राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. होली से पहले इस राज्य के 3 लाख से ज्यादा राशन कार्ड धारकों को तगड़ा झटका लगा है. इन्हें मिलने वाला फ्री राशन कार्ड बंद हो सकता है. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह.
सरकार की ओर से बहुत पहले ही सभी राशन कार्ड धारकों को इस बारे में जानकारी दी गई थी कि उन्हें e-KYC करवानी होगी. लेकिन अभी भी बहुत से राशन कार्ड धारतों ने ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है. इसके चलते अब उनका राशन कार्ड कैंसिल हो सकता है. हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में 3 लाख से ज्यादा राशन कार्ड धारकों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है. ऐसे में अब होली से पहले इन राशन कार्ड धारकों पर कैंसिल होने का खरता मंडरा रहा है.
इटावा जिले में कुल 11 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड राशन कार्ड धारक है. जिन्हें हर महीने 5 किलो राशन दिया जाता है. इनमें से 3 लाख राशन कार्ड धारकों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है. विभाग की ओर से बार-बार ई-केवाईसी करवाने के लिए कहे जाने के बाद भी इन उपभोक्ताओं ने अब तक इस प्रक्रिया को नहीं करवाया है. ऐसे में अब विभाग इन राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड कैंसिल कर सकता है.
ये भी पढ़ें: होली पर घर की तैयारी करने वालों को बड़ा झटका, इस रूट की ट्रेन हुईं कैंसिल
अगर आप राशन कार्ड धारक हैं और अब तक आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है. तो आप अपने क्षेत्र के नजदीकी राशन डीलर के पास जाकर ई केवाईसी करवा सकते हैं. अगर आप ऑफलाइन इस प्रक्रिया को नहीं करवा पा रहे हैं. तो आप ऑनलाइन भी ऐसे कंप्लीट करवा सकते हैं. इसके अलावा My Ration 2.0 ऐप के जरिए भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…