यूटिलिटी

Cheapest 4G Phone: जियो ने दिवाली से पहले किया बड़ा धमाका, लॉन्च किया अब तक का सबसे सस्ता 4जी फोन

Cheapest 4G Phone: रिलायंस जियो अपने सस्ते इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क के लिए जाना जाता है. हाल ही में जियो अपने नई फाइबर स्पेस इंटरनेट तकनीक लेकर आया था. अब कंपनी ने बड़ा धमाका 4जी नेटवर्क यूजर्स के लिए किया है. जियो ने अब तक सबसे सस्ता 4जी फोन लॉन्च कर दिया है. खास बात यह है कि इस फोन की कीमत महज 2,599 रुपये है.

बता दें कि दिवाली से पहले जियो का ये धमाका बजट फोन खरीदने वालों के लिए बेहद फायदे का सौदा बन सकता है. ये लेटेस्ट जियो फोन कई ऐप्स को सपोर्ट करता है लेकिन आखिर इस फोन की खासियत क्या है, चलिए आपको आज इससे रूबरू कराते हैं.

यह भी पढ़ें-Jio Space Fiber: आकाश अंबानी ने PM मोदी को दिखाया अंतरिक्ष से इंटरनेट का डेमो, जानें आखिर क्या है यह तकनीक

क्या है इस फोन के खास फीचर्स

इस सस्ते जियो फोन की स्क्रीन की बात करें तो इसमें 320×240 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली टीएफटी डिस्प्ले लगाई गई है. इसके अलावा इसमें भारतीय भाषाएं भी इनेबल करके रखी गई हैं. ऐसे में लोग इसमें 23 अलग-अलग भाषाओं में इस्तेमाल कर सकते हैं.

इसके अलावा फोन का बैटरी बैक अप भी जबरदस्त है क्योंकि यह फोन 1800 एमएएच की बैटरी के साथ ता है. बजट रेंज के इस जियो फोन में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. बता दें कि फोन की स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें-Puja Special Train: दिवाली-छठ पर अब घर जाने में नहीं होगी परेशानी! चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

दिवाली से पहले बड़ा धमाका

फोन की एक खास बात यह भी है कि इसकी कीमत महज 2,599 रुपये है. आप इस फोन को JioMart की आधिकारिक साइट से खरीद सकते हैं. हालांकि अभी तक यह फोन जियो मार्ट पर लिस्ट नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें-अब X से होगी वीडियो और ऑडियो कॉलिंग, जानें किन यूजर्स को मिलेगा फीचर और कैसे होगा इसका इस्तेमाल

फोन में ब्लूटूथ 5.3 के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है. इसके अलावा आप इस फोन पर रेडियो का भी मजा ले सकते हैं. ऐसे मे यह फोन बजट रेंज का फोन यूज करने वालों के लिए एक सॉलिड पैकेज बन सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

6 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

6 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

8 hours ago