देश

MP Elections: चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, प्रभात साहू ने नगर अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, जानिए वजह

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. हालांकि दो दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जबलपुर का दौरा किया था. इसके बाद ही नामांकन फॉम भरने के आखिरी दिन से एक दिन पहले ही जबलपुर नगर अध्यक्ष ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. नगर अध्यक्ष प्रभात साहू के इस्तीफा देने से ही सियासत गरमा गई है. माना जा रहा है कि उन्होंने टिकट बंटवारे से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. बीते दिनों अभिलाष पांडे को टिकट मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था और इसका दोषी नगर अध्यक्ष प्रभात साहू को माना गया था. अपने इस्तीफे की जानकारी उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी.

बता दें कि बीजेपी संभागीय कार्यालय में 21 अक्‍टूबर को उत्तर मध्य विधानसभा से अभिलाष पांडे को टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं द्वारा काफी हंगामा किया था. इसके बाद प्रभात साहू के खिलाफ आलाकमान से शिकायत की गई थी.

दफ्तर में तोड़फोड़ के मामले में दी सफाई

बीजेपी के संभागीय दफ्तर में हंगामा और तोड़फोड़ हई थी और इस मामले में उनकी शिकायत आलाकमान से कर दी गई. इसके नाराज होकर प्रभात साहू ने अपना इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए तोड़फोड़ के मामले में सफाई देते हुए खुद को निर्दोष बताया और पार्टी आलाकमान के रवैये पर ही सवाल उठा दिए. साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं साल 1980 से पार्टी से जुड़ा हुआ हूं. इस 3 साल के सफर में बहुत से उतार- चढ़ाव देखे.पार्टी अध्यक्ष पद संभाला था,तब भी कुछ लोगों ने मेरे खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की थी.

यह भी पढ़ें- MP Election: इस सर्वे से BJP की उड़ जाएगी नींद! कांग्रेस की लग सकती है लॉटरी, जानें किसको मिल रहीं कितनी सीटें

आलाकमान से दिखाई नाराजगी

प्रभात साहू ने आगे कहा कि पार्टी के संभागीय विभाग में जिस तरह से हंगामा और तोड़फोड़ की गई. उसमें मेरा किसी तरह से कोई हाथ नहीं है. उसके बाद भी मुझे दोषी माना जा रहा है. उन्होंने कहा कि उसे पूरे मामले की वीडियो फुटेज की जांच होनी चाहिए. इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया, उन्हें केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिलवाया गया था, उन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जानी थी, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन दे दिया गया. इससे में आहत हूं. उन्होंने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा दे दिया है. पर बीजेपी कार्यकर्ता बना रहूंगा .

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

15 minutes ago

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

46 minutes ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

1 hour ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

1 hour ago