दुनिया

Plane Crashes Today: अमेजन के जंगलों में गिरा हवाई जहाज, 12 लोगों की मौत, सामने आया जलते मलबे का VIDEO

Plane Crash in Brazil Amazon: दुनिया के 5वें सबसे बड़े देश ब्राजील में यात्रियों से भरा एक विमान अचानक नीचे जंगलों में जा गिरा. इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा अमेजन फॉरेस्ट एरिया में हुआ, जो मुख्य एयरपोर्ट रियो ब्रांको के नजदीक पड़ता है. हादसे से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं.

यहां आप विमान को आग में जलते हुए देख सकते हैं. न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, यह हादसा ब्राजील के अमेज़ॅन क्षेत्र में रविवार सुबह हुआ. विमान पहले पेड़ों से टकराते हुए गिरा, फिर उसमें विस्‍फोट हो गया. विमान में सवार कई लोग आग से वहीं जिंदा जल गए. पता चलने पर बचावकर्मी वहां पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया. सोशल मीडिया पर कई वीडियो में इस भयावह हादसे को देखा जा सकता है.

रियो ब्रैंको में छोटा विमान आग से जलकर तबाह

AP की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील के अमेजन फॉरेस्ट एरिया में हुए इस विमान हादसे में 12 लोगों की जानें गई हैं. बताया जाता है कि एयरक्राफ्ट में कुछ टूरिस्ट और बाकी प्रशासन के लोग थे. ब्राजील के शहर रियो डि जेनेरियो से बचाव-दल को अमेजन फॉरेस्ट एरिया में भेजा गया, जो यहां के मुख्य एयरपोर्ट रियो ब्रांको के नजदीक पहुंचा. यहां पहले भी कुछ हादसे हुए हैं, जब विमान जंगलों में गिरकर पूरी तरह जल गए.

यह भी पढ़िए: ट्रेन पलटने से 50 यात्रियों की मौत की आशंका, 200 से ज्यादा घायल, मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान

सितंबर में भी अमेज़न में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था विमान

इससे पहले सितंबर के महीने में भी ब्राज़ील के अमेज़न में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 यात्रियों और चालक दल के 2 सदस्यों की मौत हो गई थी. वो हादसा 16 सितंबर को हुआ था, जब ब्राज़ील के उत्तरी अमेज़न प्रांत में 14 लोग विमान दुर्घटनाग्रस्त होने मारे गए.

अमेज़ॅन प्रांत के गवर्नर विल्सन लीमा ने कहा कि दुर्घटना राज्य की राजधानी मनौस से लगभग 400 किमी (248 मील) दूर बार्सिलोस प्रांत में हुई. उन्‍होंने कहा, “शनिवार को बार्सिलोस में विमान दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर मुझे गहरा अफसोस है. हमारी टीमें आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रही हैं. मेरी सहानुभूति और प्रार्थनाएं उनके परिवारों और दोस्तों के साथ हैं.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

38 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

7 hours ago