यूटिलिटी

घर की रसोई से लेकर आपके बैंक तक…आज से देश में लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव, जो सीधा आम आदमी की जेब पर डालेगा असर!

Rule Changes from 1st August: देखते-देखते जुलाई का महीना खत्म होने के बाद आज अगस्त महीने की शुरुआत हो गई है. हर बार की तरह इस बार भी पहली तारीख को कई तरह के नियमों बदलाव देखने को मिलते हैं. आज यानी 1 अगस्त से देश में 5 बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे जो सीधे आपकी जेब पर असर डालने वाले हैं. इसमें LPG सिलेंडर की कीमत से लेकर Credit Card के नियमों में चेंज तक शामिल हैं. ऐसे में आइए अगस्त महीने में हुए ऐसे ही 5 बड़े बदलावों (New Rules From 1st August 2024) के बारे में जानते हैं.

LPG Cylinder की कीमत

पहला बड़ा बदलाव LPG Price में देखने को मिला है, दरअसल ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने में जहां 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए हैं. तो वहीं 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. जुलाई महीने की पहली तारीख को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत राजधानी दिल्ली में 30 रुपये कम की गई थी. ऐसे में इस बार लोगों को घरेलू सिलेंडर की कीमतों में राहत की उम्मीद है.

ATF और CNG-PNG की कीमतों में बदलाव

वहीं दूसरा बदलाव ATF और CNG-PNG की कीमतों में बदलाव से जुड़ा है. दरअसल, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और सीएनजी-पीएनजी (CNG-PNG) के दाम भी संशोधित करती हैं. 1 अगस्त 2024 को भी इनकी नई कीमतें सामने आ सकती हैं. गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल महीने में एटीएफ की कीमतों में बदलाव किया गया था.

HDFC Credit Card

अगर आपके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आपको बता दें कि 1 अगस्त से एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के नियम बदल रहे हैं. नए नियम के अनुसार, अगर यूजर्स थर्ड-पार्टी पेमेंट ऐप (जैसे-CRED, PayTM, Cheq, MobiKwik और Freecharge) के जरिये क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 1% का चार्ज देना होगा. प्रति ट्रांजेक्शन लिमिट 3 हजार रुपये तय की गई है. फ्यूल ट्रांजैक्शन पर 15,000 रुपये से कम के लेन-देन पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा.

Google Map

1 अगस्त 2024 से गूगल मैप के नियम भी बदल रहे हैं. गूगल ने भारत में अपनी सर्विस चार्जेस में 70 फीसदी की कटौती करने का ऐलान किया है. इसके अलावा अब चार्जिस का भुगतान डॉलर की जगह भारतीय रुपये में होगा. इसका असर आम यूजर्स पर नहीं पड़ेगा, उनसे कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: LIC की धमाकेदार पॉलिसी…सिर्फ एक बार जमा करें पैसा, फिर जिंदगीभर मिलेगा 1 लाख पेंशन, जानिए तरीका

कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

अगर आपको अगस्त महीने में बैंक से जुड़ा कोई काम हो तो घर से निकलने से पहले RBI द्वारा जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट पर नजर डाल लें. RBI के मुताबिक, पूरे महीने में 13 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इसमें रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस जैसे कई अवसरों के चलते बैंकों में अवकाश रहेगा. इन छुट्टियों में दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार को पड़ने वाला साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

29 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

34 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago