Bullet Train India: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिला इमारत जितना ऊंचा विशालकाय ब्रिज तैयार कर लिया है. यह 480 मीटर लंबा पुल अहमदाबाद और साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशनों के बीच स्थित है और परियोजना के सबसे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर में से एक माना जा रहा है.
लगभग 118 फीट (36 मीटर) ऊंचा और 480 मीटर लंबा यह रेल ब्रिज केवल 8 गोल खंभों पर टिका है, जिसे ‘संतुलित कैंटिलीवर विधि’ जैसी अत्याधुनिक तकनीक से बनाया गया है. 508 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर ट्रेन 320 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी और महाराष्ट्र, गुजरात व दादरा एवं नगर हवेली के 12 स्टेशनों को जोड़ेगी. बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का पहला चरण अगले साल 15 अगस्त तक शुरू होने की उम्मीद है.
देश की पहली बुलेट ट्रेन को ट्रैक पर उतारने की तैयारियां बेहद तेजी से चल रही हैं. इसी कड़ी में नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने शनिवार को जानकारी दी कि साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबे और 36 मीटर (लगभग 118 फीट) ऊंचे पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. यह विशालकाय पुल 12 मंजिला इमारत के बराबर ऊंचा है और अहमदाबाद-मुंबई हाई-स्पीड ट्रैक का बेहद अहम हिस्सा है.
साबरमती नदी पर बना यह बुलेट ट्रेन ब्रिज जमीन से करीब 14.8 मीटर ऊपर है और पश्चिमी रेलवे की अहमदाबाद-दिल्ली मुख्य लाइन के निकट स्थित है. नदी के जलमार्ग में कम से कम रुकावट आए, इसके लिए इसे विशेष तकनीक से डिजाइन किए गए 8 वृत्ताकार (गोल) खंभों पर खड़ा किया गया है. इनमें से 4 खंभे नदी तल में हैं, 2 नदी के किनारों पर और 2 किनारों से बाहर स्थित हैं. इस जटिल निर्माण को ‘संतुलित कैंटिलीवर विधि’ (Balanced Cantilever Method) का उपयोग करके पूरा किया गया है.
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर कुल 508 किलोमीटर में फैला है, जो महाराष्ट्र, गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली से होकर गुजरेगा. इस कॉरिडोर पर बुलेट ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 320 किमी प्रति घंटा होगी, जबकि औसतन स्पीड 300 किमी प्रति घंटा रहेगी. इस रूट पर कुल 12 स्टेशन तय किए गए हैं, जिनमें मुंबई (BKC), ठाणे, विरार, बोईसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती शामिल हैं.
यह भी पढ़े-गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम
-भारत एक्सप्रेस
Hair Fall Home Remedies: कमर तक लंबे और मजबूत बालों के लिए ट्राई करें आंवला,…
UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…
Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…
Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…
Kal ka Mausam: IMD ने 5 से 7 अक्टूबर के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा…