यूटिलिटी

Sarkari Naukri: 12वीं के लिए बिहार में 15000 होमगार्ड की निकली भर्ती अप्लाई करने की लास्ट डेट आज, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

Bihar Home Guard Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और बिहार में होम गार्ड बनने का सपना देख रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. बिहार सरकार द्वारा 15,000 होम गार्ड पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है, और इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख आज, 16 अप्रैल 2025 है.

अब तक आवेदन नहीं करने वाले उम्मीदवारों के पास सिर्फ आज का ही समय है. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें.

Bihar Home Guard Recruitment 2025 Direct Link To Apply

किन जिलों में कितने पद हैं?

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य के 37 जिलों में रिक्त पद भरे जाएंगे (हालांकि अरवल, बगहा और पुलिस जिला नौगछिया को इसमें शामिल नहीं किया गया है). कुछ प्रमुख जिलों में पदों की संख्या इस प्रकार है:

  • पटना: 1479 पद
  • गया: 909 पद
  • नालंदा: 812 पद
  • रोहतास: 559 पद
  • भोजपुर: 511 पद
  • बक्सर: 312 पद
  • भभुआ: 241 पद

अप्लाई करने के लिए जरूरी चीजें

  • उम्मीदवार बिहार के स्थायी निवासी होने चाहिए.
  • 1 जनवरी 2025 को उम्मीदवार की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए (सभी श्रेणियों के लिए समान नियम)
  • शैक्षणिक योग्यता के रूप में इंटरमीडिएट (12वीं) या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए.

आवेदन शुल्क कितना है?

  • सामान्य, ईडब्ल्यूएस, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (थर्ड जेंडर समेत): ₹200
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला उम्मीदवार: ₹100
  • फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा.

Bihar Home Guard Recruitment 2025: इस तरह से करें अप्लाई

  • सबसे पहले onlinebhg.bihar.gov.in पर जाएं
  • रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें.
  • लॉगिन कर फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन दबाएं.
  • कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसकी प्रिंट कॉपी संभालकर रखें.

कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी होंगे?

  • पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी)
  • वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • EWS प्रमाण पत्र (EWS कैटेगरी के लिए)
  • बिहार निवासी प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो और डिजिटल हस्ताक्षर

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) – कुल 15 अंक का होगा
  • मेडिकल परीक्षण
  • दस्तावेज सत्यापन
  • अंतिम चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.
  • चुने गए अभ्यर्थियों को ₹20,200 प्रति माह वेतन दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: JEE Main Result 2025 Date: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन जारी होगा जेईई मेन का रिजल्ट, यहां देखें Expected Cut-off 

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

6 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

7 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

8 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

8 hours ago