मनोरंजन

Bigg Boss Off Air: क्या बंद होने वाला है सलमान खान का जाबड़ शो Bigg Boss…. सीजन 18 में कम टीआरपी के बाद मेकर्स पीछे खींच रहे हाथ

Bigg Boss Off Air News: बिग बॉस हिंदी टीवी के सबसे ज्यागा पसंद किया जाने वाला शो में से एक है. शो की तगड़ी हिंदी पट्टी में तगड़ी फैन फॉलोइंग है. लेकिन अब अचानक से शो से जुड़ी चौकाने वाली एक खबर सामने आई है. संभावना है कि बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो बंद हो सकता है. एक अनऑफिसियल रिपोर्ट के अनुसार, शो के मेकर्स ने बिग बॉस सीजन 19 (BB19) का प्रोड्युस करने से हाथ पीछे खींच लिए हैं. इस खबर के बाद से बिग बॉस फैन्स सोशल मीडिया पर अपनी मायूसी जाहिर कर रहे है.

इंटरनेट पर इस बात की चर्चा चल रही है कि बिग बॉस के निर्माता बनिजय एशिया उर्फ ​​एंडेमोल शाइन इंडिया (Endemol Shine India)) ने BB19 के आगामी सीजन को बनाने से इंकार कर दिया है और कलर्स टीवी के साथ अपनी साझेदारी खत्म कर दी है. एक अपुष्ट सोर्स के अनुसार, बिग बॉस सीजन 18 को उम्मीद के मुताबिक टीआरपी न मिलने के कारण एंडेमोल शाइन इंडिया को अपने कई कर्मचारियों को निकालना पड़ा.

इतना ही नहीं कंपनी ने कड़े लहजे में कहा कि बिग बॉस के पिछले सीजन में चुनिंदा कंटेस्टेंट्स के लिए पक्षपातपूर्ण फैसले लिए गए, जिससे कुछ समुदायों को ठेस पहुंची. इसलिए उन्होंने इस प्रोजेक्ट से बाहर होने का फैसला किया. हालांकि, बिग बॉस के मेकर्स की ओर से आधिकारिक बयान अभी जारी नहीं हुआ है.

सोनी टीवी पर लौट सकता है शो

बिग बॉस के ऑफ एयर होने की खबर हर बिग बॉस प्रशंसक के लिए बेहद चौंकाने वाली है. बिग बॉस के मेकर्स बनिजय एशिया की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि एंडेमोल शाइन को टीवी शो बिग बॉस चलाने और बनाने का अधिकार है. इसलिए, अगर वे शो से बाहर निकलते हैं, तो बिग बॉस किसी और चैनल पर चला जा सकता है. बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, शो वापस सोनी टीवी पर आ सकता है, जहां शो का पहला सीजन प्रसारित हुआ था.


ये भी पढ़ें: वह सिंगर जिन्होंने एक दशक पहले छोड़ी थी दुनिया, AI से फिर जिंदा हुई उनकी जुबां..क्या आपने सुना ये गाना?


2000 के दशक से अब तक पूरे किए 18 सीजन

रियलिटी शो बिग बॉस का पहला सीजन 2006 में प्रसारित किया गया था. इसे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किया गया था. पहले सीजन में 86 एपिसोड थे, जो 3 नवंबर 2006 से शुरू होकर 26 जनवरी 2007 तक चला था. अरशद वारसी ने पहले सीजन की मेजबानी की थी. बिग बॉस के दूसरे सीजन से इसे कलर्स टीवी पर प्रसारित किया गया. सलमान खान ने बिग बॉस सीजन 4 से लेकर अब तक रियलिटी टीवी शो के पंद्रह सीजन होस्ट किए हैं. शो का एक ओटीटी वर्जन भी है जिसने तीन सीजन पूरे किए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

3 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

4 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago