देश

Rajasthan News: मध्य प्रदेश में जैन मुनियों पर हमले से नाराज समाज, जोधपुर में मौन जुलूस निकाला

मध्य प्रदेश के सिंगोली में जैन साधुओं पर हुए हमले के बाद जैन समाज में आक्रोश है. राजस्थान के जोधपुर में जैन समाज के लोगों ने बुधवार को मौन जुलूस निकाला और संतों को सुरक्षा देने की मांग की. उन्होंने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जैन मुनियों के लिए पुलिस सुरक्षा और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

मध्य प्रदेश में नीमच जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र में तीन जैन मुनियों पर कई व्यक्तियों ने हमला किया था. जैन मुनि विश्राम करने के लिए सिंगोली मार्ग स्थित हनुमान मंदिर में रुके हुए थे. सिंगोली में जैन मुनियों पर हमले की घटना के विरोध में बुधवार को जोधपुर में जैन समाज ने मौन जुलूस निकालकर विरोध दर्ज किया. साथ ही जैन समाज ने मांग की कि जैन मुनियों के विहार के दौरान पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाए. समग्र जैन समाज संस्था के आह्वान पर निकाले गए इस जुलूस में बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हुईं.

यह जुलूस सरदारपुरा स्थित महावीर कॉम्प्लेक्स से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचा. जुलूस से पहले जैन समाज के लोग महावीर कॉम्प्लेक्स के बाहर एकत्र हुए और यहां से जुलूस के रूप में हाथों में तख्तियां लेकर रवाना हुए.

भाजपा विधायक अतुल भंसाली जुलूस में हुए शामिल

तख्तियों पर जैन संतों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग लिखी गई थी. जुलूस सोजती गेट से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां जैन समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा.

भाजपा विधायक अतुल भंसाली भी इस जुलूस में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि आज जैन समुदाय और समाज के सभी वर्गों के लोगों द्वारा साधुओं पर हुए हमले के विरोध में ज्ञापन सौंपने के लिए यह अहिंसा यात्रा निकाली जा रही है.

जानकारी के अनुसार, जुलूस से पहले जैन समाज की एक बैठक भी आयोजित की गई थी. बैठक में कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे थे. बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि जैन साधु-संतों पर हो रहे हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकार को दोषियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

22 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

26 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

42 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

57 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

60 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

1 hour ago